---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: ‘वर्दी पर हाथ नहीं…’ बीच सड़क पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री जवान की हुई तू तू मैं, यूजर्स बोले- ‘फायर को फ्लॉवर समझ लिया’

Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पुलिस और सीआईएसएफ जवान के बीच भिड़ंत हो रही है और इसे देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। आइए देखते हैं कैसे वर्दी पर आ गई बात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 13, 2025 2:48 अपराह्न

Bengaluru Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है जहां सीआईएसएफ के एक अधिकारी के साथ बेंगलुरु पुलिस जिस तरह की हरकत करती हुई नजर आई उसे देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। यहां दोनों के बीच सड़क पर सरेआम तू तू मैं मैं होते हुए नजर आया है और सीआईएसएफ के जवान के साथ हाथापाई पर भी बात पहुंच जाती है। अर्ध सैनिक बल यह कहते हुए नजर आ रहा है कि वर्दी पर हाथ मत लगाना। Bengaluru Viral Video को देख यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है इसमें जिसने पुलिस की हरकत पर सवाल उठा दी है।

लड़ाई के बीच देखें किस तरह वर्दी पर आई बात

सीआईएसएफ जवान और बेंगलुरु पुलिस के बीच बहस की शुरुआत आखिर किस वजह से हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई। यह Video लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है और इस पर कमेंट भी किए जा रहे हैं। यहां आप देख सकते हैं कि पुलिस सीआईएसएफ जवान एक दूसरे से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि तू कौन है और एक दूसरे को बकवास बता रहे हैं। बेंगलुरु वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस सीआईएसएफ जवान पर चढ़ते हुए नजर आया और वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए कह रहा है कि तमीज से बात करो तमीज से बात करो। इस दौरान पुलिसवाला सीआईएसएफ जवान का गिरेबान भी पकड़ लेता है।

Bengaluru Viral Video देखने के बाद यूजर्स का फूटा गुस्सा

https://twitter.com/VikasCh50285169/status/1911253517873950931

बेंगलुरु वायरल वीडियो में सीआईएसएफ जवान भी चिल्लाते हुए कह रहा है कि “वर्दी पर हाथ मत लगाना।” वीडियो को लेकर यह तो नहीं बताया गया कि आखिर गलती किसकी थी लेकिन इसे शेयर करते हुए @Paramilitryhelp x चैनल से कहा गया, “पुलिस को अर्ध सैनिक वालों की रेस्पेक्ट करनी चाहिए बेंगलुरु पुलिस द्वारा सीआईएसएफ के अधिकारी के साथ कितना गलत बर्ताव किया गया है आप इस Video में देख सकते हैं।” इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा शर्मनाक तो एक ने कहा, “फायर को फ्लावर समझ लिया।” एक यूजर ने लिखा ड्यूटी दोनों ही बराबर करते हैं एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए चाहे फिर वह अर्ध सैनिक बल हो या फिर पुलिस।

Bengaluru Viral Video पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं और इसे 73000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026

Viral Video

मार्च 11, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 11, 2026

Divya Agarwal

मार्च 11, 2026