---Advertisement---

Bhilwara Viral Video: अब अधिकारी की बीवी भी नहीं सुरक्षित? म*ल बोलते हुए पेट्रोल कर्मचरियों ने मारी आंख, विरोध करने पर SDM को कूटा

Bhilwara Viral Video: सोशल मीडिया पर राजस्थान के भीलवाड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पेट्रोल पंप पर एसडीएम की बीवी के साथ कर्मचारियों ने बदतमीजी की है। जिसका विरोध करने आए अधिकारी को उन्ही लोगों ने पीटा भई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 23, 2025 11:49 पूर्वाह्न

Bhilwara Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhilwara Viral Video: मंगलवार से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें पेट्रोल कर्मचारियों और एसडीएम के बीच हाथापाई चल रही है। पहले खबर आयी कि, ये विवाद पेट्रोल डालने को लेकर हुआ है। लेकिन अब अधिकारी की पत्नी ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि, पेट्रोल कर्मचारियों ने उनके साथ बदतमीजी की है। आरोपियों ने माल बोलते हुए आंख मारी है। जब एसडीएम ने इसका विरोध किया तो कर्मचारियों के द्वारा गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की गई है। फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर अब ये घटना काफी सुर्खियां बटोर रही है।

भीलवाड़ा के जसवंतपुरा पंप पेट्रोल पंप SDM को कर्मचारियों ने पीटा

ये घटना राजस्थान के भीलवाड़ा के जसवंतपुरा पंप पेट्रोल पंप पर मंगलवार को घटि थी। एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/DeviSin61134860/status/1981049400895189228

पेट्रोल पंप पर एसडीएम की बीवी के साथ कर्मचारियों ने बदतमीजी की है। जिसका विरोध करने आए अधिकारी को उन्ही लोगों ने पीटा भी है।प्रतापगढ़ के एसडीएम छोटू लाल शर्मा और उनकी पत्नी दीपिका व्यास के साथ पेट्रोल कर्मियों ने गलत व्यवहार किया है। इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, पेट्रोल कर्मियों और एसडीएम के बीच पहले तो बहस होती है और फिर मारपीट होना शुरु हो जाती है। ये मारपीट वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एसडीएम की तरफ से पहले हाथ उठाया गया था, उसके बाद कर्मचारी ने एक के बाद एक करके कई थप्पड़ मार दिए हैं । इस घटना का वीडियो THE SKIN DOCTOR नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Bhilwara Viral Video के विवाद पर एसडीएम की पत्नी ने केस कराया दर्ज

एसडीएम की बीवी ने घटना के बाद रायला थाने में केस दर्ज करवाया है। एसडीएम की पत्नी ने अपनी शिकायत में लिखा, “हम पूरे परिवार के साथ अपने घर दीपावली मनाने जा रहे थे तभी बीच में पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने हेतु रुके। ईंधन भरने वाले ने मेरे को आंख मारी जिस पर मेरे पति ने गुस्से में डाटा तो वह हमारी गाड़ी की जगह पीछे वाली गाड़ी में ईंधन भरने लग गया।’ जिसके बाद पुलिस ने राजेश, प्रभु लाल कुमावत और दीपक माली को गिरफ्तार कर लिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026