---Advertisement---

Chandrika Gera Dixit Video : पकड़ा गया वड़ा पाव गर्ल का झूठ, ब्यॉयफ्रेंड, बच्चे और पति के साथ मस्ती करती आयी नजर!

Chandrika Gera Dixit Video : पति से विवाद के बीच वड़ा पाव गर्ल का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें वो अपने रियल पति बच्चे और ब्यॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने यूजर्स के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 24, 2026 6:38 अपराह्न

Chandrika Gera Dixit Video
Follow Us
---Advertisement---

Chandrika Gera Dixit Video : दिल्ली में वड़ा पाव का ठेला लगाकार चंद्रिका गेरा दीक्षित बेहद फेमस हुई थी। इसी के जरिए वो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में पहुंची थीं।  उनके सोशल मीडिया पर अच्छे फॉलोवर्स हो गए थे। लेकिन अचानक से किसी दूसरे लड़के की बाहों में उन्हें झूलता देख फैंस को झटका। वहीं, उनके पति युगम गेरा ने भी बीवी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया। इतना ही नहीं वड़ा पाव गर्ल ने भी पति को चीटर बोला है। इन दोनों  के बीच जुबानी जंग और चंद्रिका की दूसरी शादी के मामले के बीच अचानक से मिस्ट्रीमैन आ गया। कुछ लोगों को लगा ये चंद्रिका का कोई ड्रामा होगा। लेकिन कुछ लोग इसे सच मान बैठे। ऐसे ही लोगों के सवाल का जवाब देता है एक वीडियो आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, चंद्रिका पहले से ही मिस्ट्रीमैन को जानती हैं।

वड़ा पाव गर्ल पति और प्रेमी के साथ आयी नजर

चंद्रिका गेरा दीक्षित के  वायरल वीडियो को bharatreloaded नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसमें चंद्रिका के साथ उनके पति, बच्चा और वहीं मिस्ट्री मैन दिख रहा है। जो आज कल उनसे शादी करने के कारण चर्चा में हैं। ये तीनों बोट पर लग्जरी पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वड़ा पाव गर्ल के इस इस वीडियो के साथ यूजर ने लंबा चौड़ा कैप्शन  भी लिखा है कि, “चंद्रिका दीक्षित के बेवफाई के ड्रामे का पर्दाफाश हो गया है, जब उनके, उनके पति और उसी “मिस्ट्रीमैन” के पुराने वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।

वायरल क्लिप्स से पता चलता है कि वे एक-दूसरे को पहले से जानते थे, जिससे अचानक हुए धोखे की कहानी पूरी तरह से कमजोर हो जाती है।  लोग साफ तौर पर कह रहे हैं कि उनकी लोकप्रियता पहले ही कम हो चुकी थी, उनका स्टॉल ग्राहकों को आकर्षित करने में विफल रहा था और कई लोगों को तो उनके वड़ा पाव भी पसंद नहीं थे।अब सोशल मीडिया पर हर कोई इस पूरे घटनाक्रम को मनगढ़ंत बता रहा है। बेवफाई के आरोपों और रोने वाले वीडियो से लेकर दोहरे अर्थ वाले वीडियो तक, लोगों का मानना ​​है कि यह सब ध्यान आकर्षित करने के लिए रचा गया था। ”

Chandrika Gera Dixit Video  देख भड़के यूजर्स

चंद्रिका गेरा दीक्षित के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर  24 फरवरी को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इंसान व्यूज के लिए कुछ भी कर सकता है’। दूसरा लिखता है, ‘इसके पति की एक्टिंग’। तीसरा लिखता है, ‘ये फेम मांग रही है’। इस वीडियो को देख यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है। हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन वड़ा पाव गर्ल का पति, बच्चे और अपने नए मिस्ट्री मैन के साथ दिखाई देना कई साल खड़े कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026