---Advertisement---

Chirag Paswan Viral Video: ‘एक्टिंग करियर इसलिए फेल…’ गणपति बप्पा की विदाई पर फूट-फूट कर रोते दिखे चिराग पासवान, हेटर्स ने उड़ाया मजाक

Chirag Paswan Viral Video: गणपति बप्पा की विदाई के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूट-फूट कर होते हुए देखा जाता है जिस पर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2026 1:22 अपराह्न

Chirag Paswan Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Chirag Paswan Viral Video: महाराष्ट्र और मुंबई में रह रहे लोगों के लिए गणपति उत्सव काफी मायने रखते हैं और बप्पा का जिस तरह से आगमन करते हैं ऐसा लगता है जैसे घर का ही कोई सदस्य आया हो। उनकी विदाई भी लोगों के लिए किसी इमोशनल पल से काम नहीं होता। वहीं इस सबके बीच चिराग पासवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आंखों से आंसू निकल रहे हैं। यह पल वाकई दिल को तोड़ देने वाला है। देखें चिराग पासवान के फैंस क्यों हैरान रह गए हैं।

कैमरे पर किस तरह से चिराग पासवान का उड़ा मजाक

चिराग पासवान वायरल वीडियो की बात करें तो गणपति बप्पा के विसर्जन और उनकी विदाई के दौरान वह फूट-फूट कर रोते हुए नजर आ रहे हैं। अपने आंसू पोछते दिखे और इस दौरान उनके फैमिली और दोस्त भी मौजूद है। जिस तरह से नेता अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर सके और वह कैमरे के आगे ही रोते नजर आए इस पर हेटर्स मजाक उड़ने में भी पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया पर लोगों की अजीबोगरीब प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

किस तरह Chirag Paswan Viral Video पर लोगों ने ली फिरकी

जहां चिराग पासवान वायरल वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा यह रियल नहीं लग रहा है थोड़ा और अच्छा एक्टिंग करो। एक यूजर ने कहा यह लोगों को मूर्ख बनाने के लिए है। एक ने लिखा अरे कोई पेसिफ़ायर लाओ बच्चा रो रहा है तो एक यूजर ने कहा मूवी में काम करके भी एक्टिंग नहीं सीख पाया बहुत निराशाजनक है। एक यूजर ने मजाक उड़ाते कहा इसलिए एक्टिंग में करियर नहीं चल सका तो एक यूजर ने फेक बताया है। एक ने एक्टिंग में जीरो मार्क दिया।

सोशल मीडिया पर आए दिन चिराग पासवान सुर्खियों में होते हैं जहां पहले उन्होंने एक्टिंग में भी अपना करियर आजमाया था। मिले ना मिले हम से डेब्यू किया था। फिलहाल वह राजनीतिक दुनिया में जाने पहचाने नाम बन चुके हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 7, 2026

Punjab News

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026