---Advertisement---

Viral Video: 6 महीने के बच्चे को दांतों से चीरता रहा पिटबुल और पत्थर दिल बना मालिक, क्रूरता देख कुत्तों से हो जाएगी नफरत!

Viral Video: सोशल मीडिया पर 6 महीने के बच्चे को बेहरमी से काटते पिटबुल कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों की रुह कांप रही है। ये घटना सोनीपत की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 18, 2026 1:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  पिटबुल एक खतरनाक कुत्ता ब्रीड है। यही वजह है कि, भारत में कई स्थानों पर इसे पालने के लिए लाइसेंस लेना पड़ता है। लेकिन  फिर भी कुछ लोग अपना भौकाल दिखाने के लिए इस डॉग को पालते हैं। इसके बाद मासूम लोग इस खूंखार जानवर का शिकार होते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडयो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें 6 महीने के बच्चे पर पिटबुल अटैक करता है और फिर उसे अपने दांतों से चीरना शुरु कर देता है। ये घटना हरियाणा के सोनीपत की बताई जा रही है। कुत्ते की क्रूरता देखने के बाद लोगों की रुह कांप रही है।  लेकिन सबसे खतरनाक कुत्ते के मालिक के द्वारा किया गया बर्ताव है।

पिटबुल ने बनाया 6 महीने के बच्चे को शिकार

दूधमुंहे बच्चे को सरेआम नोच-नोचकर खाते पिटबुल अटैक के वायरल वीडियो को Samir Abbas नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानाकरी देते हुए लिखा है कि, ‘सोनीपत में गेट खुलते ही सामने खड़ी महिला के गोद से बच्चे को छीनकर पिटबुल कुत्ते ने नोच डाला, ख़तरनाक कुत्ते लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं और हम सब मजबूर हैं।’

देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुत्ता घर के बाहर गोद में लेकर खड़ी लड़की पर हमला कर देता है। इसके बाद वो जमीन पर गिरे मासूम बच्चे को काटना शुरु कर देता है। आस-पास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन पिटबुल बहुत ही गुस्से में हैं। तमाम कोशिशों के बाद अंत में बच्चे को बचा लिया जाता है। खबरों की मानें तो मासूम गंभीर रुप से अस्पताल में भर्ती है। वहीं, पीड़ित परिवार कुत्ते के मालिक पर इलाज के पैसे ना देने का आरोप भी लगा रहा है। मासूम बच्चा रोहतक पीजीआई में भर्ती है।

Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

परिवार ने पुलिस में केस दर्ज तो नहीं कराया है लेकिन वो इलाज का खर्चा चाहता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। ये घटना सोनीपत की सिक्का कॉलोनी की है। कुत्ते ने मासूम बच्चे के साथ उसकी बुआ को भी काटा है। परिवार का कहना है कि, अगर उन्हें इलाज के पैसे नहीं मिलते हैं तो वो पुलिस में जाकर कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्द कराएंगे। लेकिन सेक्टर 27 थाना पुलिस भी परिवार से पूछताछ के लिए पहुंची है।  वहीं, इस बात की भी जांच की जा रही है कि, पिटबुल के मालिक ने इसे पालने से पहले नगर निगम से लाइसेंस लिया भी या नहीं लिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

Health Tips

अक्टूबर 6, 2026

Belly Fat

अक्टूबर 6, 2026