---Advertisement---

Faridabad Viral Video: खतरनाक इश्क! 3 बच्चों की मां को डेट करना लड़के को पड़ा भारी, शादी से मना करने पर महबूबा ने तोड़वा दी 13 हड्डियां, देखें वीडियो

Faridabad Viral Video: हरियाणा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक गर्लफ्रेंड ने शादी से मना करने पर ब्यॉयफ्रेंड की हड्डियां तोड़वा दी। महिला तलाकशुदा और 3 बच्चों की मां बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 15, 2025 6:09 अपराह्न

Faridabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Faridabad Viral Video: तीन बच्चों की मां से आशिकी लड़ाना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि, उसकी 13 हड्डी टूट गई। ये हड्डियां युवक की किसी और ने नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ने तोड़वाई हैं। खबरों की मानें तो युवक महिला को काफी दिनों से डेट कर रहा था। जब उसने शादी करने को कहा तो लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड को इतना ज्यादा गुस्सा आया कि, उसने युवक को बुरी तरह से पिटवाया दिया। ये घटना हरियाणा के फरीदाबाद की बताई जा रही है। वहीं, युवक का नाम गुलशन बजरंगी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

गर्लफ्रेंड ने तोड़वा दिए हाथ-पैर

3 बच्चों की मां की ये हरकत अब वायरल हो रही है। ये Faridabad Viral Video सोशल मीडिया पर Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “हरियाणा : फरीदाबाद में बॉयफ्रेंड गुलशन बजरंगी ने शादी से मना किया तो गर्लफ्रेंड ने उसके हाथ–पैर तुड़वा दिए। 13 जगह फ्रैक्चर आए हैं। 17 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती है। गर्लफ्रेंड तलाकशुदा है और बॉयफ्रेंड 3 बच्चों का बाप है। पुलिस ने FIR दर्ज की।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, युवक के हाथ-पैरों में बहुत सारी पट्टियां बंधी हुई है। अस्पताल के बिस्तर में लेटा युवक दर्द से तड़प रहा है।

Faridabad Viral Video देख यूजर्स ले रहे खूब मजे

अस्पताल में भर्ती इस युवक की हालत जब Social Media यूजर्स ने देखी तो जमकर मजे लेने लगे। इस फरीदाबाद वायरल वीडियो पर काफी कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “इसके साथ हमदर्दी है लेकिन सच कहूं तो हंसी ज्यादा आ रही है ,इसके रिश्तेदार जब इसे देखने हॉस्पिटल आते होंगे और पूछते होंगे कि भाई ये सब कैसे हुआ तो ये क्या बताता होगा?” दूसरा लिखता है , “ऐसी खतरनाक मोहब्बत नहीं देखी मैंने कभी भी इस जानलेवा मोहब्बत से भगवान बचाए इतनी मोहब्बत का क्या करता गुलशन बजरंगी कहां रखता ?” तीसरा लिखता है, “अब तो अपनी गर्लफ्रेंड से भी डर लग रहा है।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026