---Advertisement---

Haridwar Viral Video: शाबास! साथी को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़े कुत्ते, देखें कैसे शिकारी को उल्टे पांव भगाया

Haridwar Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्तों और तेंदुए का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। क्योंकि खूंखार शिकारी पर ये कुत्ते भारी पड़ते हुए दिख रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 14, 2025 1:00 अपराह्न

Haridwar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Haridwar Viral Video: एकता में शक्ति होती है, ये बात हम सभी को बचपन से बताई जाती है और ये सच भी है। क्योंकि गुट में रहकर मौत और दुश्मन दोनों को मात दी जा सकती है। Social Media पर एक ऐसा ही वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इसमें साथी को बचाने के लिए कुत्तों ने तेंदुए जैसे शिकारी से पंगा ले लिया और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया । ये घटना उत्तराखंड के हरिद्वार की बताई जा रही है। इसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

तेंदुए पर भारी पड़े कुत्ते

ये Haridwar Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “उत्तराखंड : हरिद्वार में तेंदुए ने सड़क पर सो रहे कुत्ते पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन दबोच ली। इतने में कई और कुत्ते आ गए। तेंदुए पर टूट पड़े, उसे खदेड़ दिया।” ये घटना कब की है इसकी आधिकारिक रुप से कोई भी जानकारी उपलब्ध तो नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 14 मई यानी की आज ही अपलोड किया गया है। वीडियो रात का है। इसमें सड़क पर सो रहे कुत्ते पर तेंदुआ हमला कर देता है। खूंखार शिकारी उसे मारने ही वाला होता है तभी वहां पर अन्य कुत्तों का झुंड आ जाता है और वो तेंदुए पर हमला बोल देते हैं। ये कुत्ते इतनी बेरहमी से पीटते हैं कि, मार-मारकर उसे उल्टे पैर भागने पर मजूबर कर देते हैं।

Haridwar Viral Video देख यूजर्स कुत्तों की कर रहे तारीफ

इस हरिद्वार वायरल वीडियो को जो भी देख रहा है, उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक लिखता है, “खासकर ये भेडों की रखवाली करने वाले भोटिया नस्ल के कुत्ते बहुत ही खतरनाक होते ये तेंदुए और चीता को तो कुत्ता समझते हैं।” दूसरा लिखता है, “बस लाइफ में ब्लैक कुत्ते वाले जैसा दोस्त होना चाहिए”। तीसरा लिखता है, “रिहायशी इलाकों में भी तेंदुए आ जाते हैं यह तो बड़ा ही खतरनाक है अच्छा हुआ कोई इंसान नहीं था।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026