---Advertisement---

Viral Video: घटियापन! चंद व्यूज पाने के लिए बेजुबान कबूतर को मौत के मुंह में धकेला, इंसान की क्रूरता का सबसे गंदा रुप कैमरे में कैद

Viral Video: सोशल मीडिया पर इंसान की क्रूरता का सबसे घटिया रुप वायरल हो रहा है। इसमें एक कबूतर को ट्रेन के नीचे रस्सी से बांधकर रखा गया है। क्रूर लोगों ने सोचा कि, जब इसके ऊपर से रेल गुजरेगी तो क्या होगा?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 14, 2025 12:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसानियत की क्रूरता की कोई सीमा नहीं होती है। ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको खुद के इंसान होने पर शर्म आ जाएगी।सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कबूतर को रस्सी से बांधकर ट्रेन की पटरी पर रखा गया है। इसके साथ ही ट्रेन के गुजरने पर क्या रिएक्शन होता है, उसके लिए कैमरा लगाया गया है। रेल जैसे ही इस कबूतर के ऊपर से गुजरती है वैसे ही कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह ये वीडियो वायरल हो जाता है।

कैमरे में कैद हुई इंसान की सबसे घटिया हरकत

इंटरनेट पर इस खौफ में डाल देने वाली वीडियो को काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो को Ns Virk नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “कैसे-कैसे लोग रहते हैं जानवरों पर भी रहम नहीं करते। इस बेचारे पक्षी को क्या पता है कि वीडियो बनाने के चक्कर में उसकी जान के साथ खेल रहा है मुर्ख इंसान।” वीडियो काफी डरावना है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक वीडियो बनाने वाले ने रेलवे ट्रैक पर कबूतर को बांधकर रखा हुआ है। वो ये देखना चाहता है कि, जब ट्रेन इसके ऊपर से गुजरेगी तो क्या होगा? ट्रेन जैसे ही कबूतर के ऊपर से गुजरती है वो सहम जाता है। लेकिन भगवान का करिश्मा ये होता है कि, वो कटता नहीं है और ना ही उसे कोई हानि होती है। लेकिन इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली ये घटना वायरल हो जाती है।

Viral Video देख यूजर्स के तन बदन में लगी आग

ये वायरल वीडियो कब और कहां है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे Ns Virk एक्स हैंडल से 13 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 2 लाख 13 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक लिखता है, “सच में बहुत ही घटिया मानसिकता का बंदा होगा। वो तो बच गया पर जन का सकता था। वैसे भी कबूतर का दिल बहुत नाजुक होता है वो ज्यादा आवाज, शोर गुल नहीं झेल पाता। ऊपरवाला का कृपा से बच गया। ” दूसरा लिखता है, “आजकल लोगों के लिए इंसानियत से ज़्यादा अहम सोशल मीडिया की शोहरत हो गई है। नाम और लाइक्स के पीछे लोग हर हद पार करने को तैयार हैं।” तीसरा लिखता है, कितने निर्दयी लोग है बेजुबान को भी नहीं छोड़ा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026