---Advertisement---

Karnataka Viral Video: तूफानी रफ्तार से कार चला रहे 69 साल के बूढ़े ने दो लोगों को ठोका, हवा में उछल कर महिला की टांग तार पर लटकी? देखें दहशत से भरा वीडियो

Karnataka Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कार हादसे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक कार चालक एक साथ दो लोगों को टक्कर मार देता है। जिसमें महिला की टांग हवा में उड़ते हुए तार पर अटक जाती है। ये कर्नाटक वायरल वीडियो काफी भयभीत करने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 15, 2025 5:48 अपराह्न

Karnataka Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Viral Video: दक्षिण भारत के कर्नाटक से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पर एक कार चालक ने एक साथ दो लोगों का एक्सीडेंट करते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। ये हादसा इतना ज्यादा खतरनाक था कि, महिला हवा में उड़ते हुए तार पर टांग सहित लटक गई। इस दौरान वह काफी चीखती और चिल्लाती हुई दिखी है। अब ये कर्नाटक वायरल वीडियो Social Media प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी देखा जा रहा है।

कैमरे में कैद हुआ खौफनाक एक्सीडेंट

इस खतरनाक हादसे के Karnataka Viral Video को एक्स के Ghar Ke Kalesh हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “कर्नाटक के मंगलुरु निवासी 69 वर्षीय सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मचारी सतीश कुमार के.एम. ने अपनी कार से अपने पड़ोसी की मोटरसाइकिल और एक महिला पैदल यात्री को टक्कर मार दी, पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया और सतीश कुमार पर हत्या के प्रयास और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया।”

Watch Post

इस Accident Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक सफेद कलर की मारुति कार काफी तेज रफ्तार से आती है और दो लोगों को हवा में उड़ा देती है। इसमें एक महिला है जो कि, सीधे तार पर जाकर लटक जाती है तो वहीं, दूसरा एक बाइक सवार है जो कि, बुरी तरह से हादसे का शिकार होकर जमीन पर गिरा हुआ है। एक्सीडेंट के बाद करने के बाद चालक मौके से भाग जाता है। वहीं, आस-पास के लोग महिला की मदद करने के लिए आगे बढ़ते हैं और उसकी तार पर अटकी टांग को खींचकर बाहर निकालते हैं और इलाज करते हैं।

Karnataka Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल

ये कर्नाटक वायरल वीडियो 13 मार्च का बताया जा रहा है। इस वीडियो को 15 मार्च को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 3600 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘लगता है कि, बूढ़े आदमी ने शराब पी हुई है’। दूसरा लिखता है, ‘आजकल के लोगों को क्या होता जा रहा है?’ तीसरा लिखता है, ’69 की उम्र में इतना स्ट्रोंग है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026