MP Viral Video: जब एक पिता अपने बच्चों को उंगली पकड़कर चलना सिखाते हैं तब वह सिर्फ यही सोचता है कि काश वह इसे अपनी जिंदगी से कभी दूर न होने दे। एक वायरल वीडियो ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है जहां सांस की कमी की वजह से एक बेटा तड़पता हुआ मर जाता है और उसके लाचार माता-पिता कुछ नहीं कर पाते हैं। सरकारी एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से एक माता-पिता के बच्चे ने जिस तरह से उसके आंखों के सामने दम तोड़ दिया यह दुख शब्दों से परे है। देखें वायरल वीडियो में क्या हुआ।
वायरल वीडियो में माता पिता का टूटा सहारा
मध्य प्रदेश : सरकारी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से बेटे ने मां–बाप की गोद में दम तोड़ दिया। एक मां–बाप के लिए इससे दुखद और क्या होगा? pic.twitter.com/YHoQyInoa2
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 31, 2026
एमपी वायरल वीडियो ने हर किसी के आत्मा को जब छोड़ दिया है जहां इसे x चैनल से शेयर किए गए वीडियो के साथ बताया गया कि “सरकारी एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से बेटे ने मां-बाप की गोद में दम तोड़ दिया। एक मां-बाप के लिए इससे दुखद और क्या होगा।” वहीं इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर निकला हैरान करने वाली बात है यह घटना वाकई दिल दहला देने वाला है। एक यूजर ने कहा यह बहुत शर्मनाक है कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक ने कहा इस दुख की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऑक्सीजन खत्म नहीं हुई इंसानियत और जिम्मेदारी खत्म हो गई।
MP Viral Video को लेकर जानें पिता का दर्द
इस मध्य प्रदेश वायरल वीडियो ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है जहां मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहता है आज मेरा बेटा तड़पते तड़पते एक सांस की वजह से हमें छोड़ दिया। आज अगर ऑक्सीजन मिल जाता तो मेरा बेटा कभी नहीं मरता। वहीं पिता ने रोते हुए यह भी बताया कि एंबुलेंस बुलाने के बाद 1 घंटे तक उन्हें इंतजार करना पड़ा। 21 साल के लड़के का इस तरह दुनिया से जाना एक माता-पिता के लिए किसी से झटके से कम नहीं है जो वह जिंदगी भर नहीं भूल सकेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







