---Advertisement---

Mumbai Viral Video: एक्स्ट्रा काम के मांगे पैसे तो मैनेजर ने दिखाई अकड़, लड़की ने किया कुछ ऐसा कि लोग बजा रहे ताली

Mumbai Viral Video: एक लड़की जो लगातार 2 साल से एक कंपनी में मेहनत कर रही थी लेकिन जब एक्स्ट्रा काम के लिए पैसे की मांग की तब मैनेजर ने जैसा जवाब दिया। इसके बाद लड़की ने बड़ा कदम उठाया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2026 5:31 अपराह्न

Mumbai Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai Viral Video: लोग मेहनत करते हैं और खून पसीना बहा कर अपने काम को करते हैं ताकि उन्हें मेहनताना मिल सके। यह सच है कि पैसे के लिए ही लोग काम करते हैं लेकिन अगर पैसे ना मिले तो यह निश्चित तौर पर शॉकिंग हो सकता है। एक लड़की जो कथित तौर पर मुंबई की है और उसने अपने मैनेजर से एक्स्ट्रा काम के लिए पैसे मांगे लेकिन जब उसे मना कर दिया गया तब उस लड़की ने जो किया वह देखकर सोशल मीडिया पर लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आइए जानते हैं मुंबई वायरल वीडियो में क्या हुआ।

मुंबई की लड़की ने पैसा छोड़ इस चीज को चुना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VYLA | Dhrupadi (@vyla.world)

मुंबई वायरल वीडियो के साथ लड़की ने कहा कि “मैंने बस एक्स्ट्रा घंटों के लिए कम्पेनसेशन मांगा था वो भी 2 साल काम करने के बाद। ऐसे में मैनेजर कहता है कि आप लोगों लोगों को एक होना होगा, सभी को मेरे रूल्स और रेगुलेशंस को मानना ​​होगा। अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो प्लीज़ कल से ना आए।” वहीं क्लिप में सबसे अंत में यह कहा जाता है कि इसलिए मैंने रिजाइन कर दिया। वीडियो के साथ लिखा गया कम सैलरी चल जाएगी बेज्जती बिल्कुल नहीं लेकिन मेरी जगह किसी और को ढूंढने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

Mumbai Viral Video में लड़की की हिम्मत की लोग दे रहे दात

वायरल वीडियो के साथ लड़की ने कैप्शन में बताया कि “2 साल और 7 महीने काम करने और अपनी एक पकड़ कंपनी में बनाने के बावजूद एक्स्ट्रा घंटे के मुआवजे की मांग के बाद 100 लोगों के सामने मुझ पर जोर से चिल्लाया गया। इस पर कोई जवाबदेही नहीं हुई तो मैंने रिजाइन देने का फैसला लिया और मैं खुश हूं। वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो को 99000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026