---Advertisement---

Noida Viral Video: नोएडा जैसे शहर में लाश को नहीं मिला तन ढकने को कपड़ा, पोस्टमार्टम कर्मचारियों की करतूत देख झुक जाएगा सिर

Noida Viral Video: सोशल मीडिया पर नोएडा के एक पोस्टमार्टम हाउस का मन को विचलित करने वाला वीडियो सामने आ रहा है।इसमें कर्मचारियों ने युवक की लाश को बिना कफन की परिजनों को सौंप दिया। 3000 रुपए की कर्मचारी मांग कर रहे थे।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 3, 2026 6:32 अपराह्न

Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Noida Viral Video:  दिल्ली से सटे नोएडा से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने बिना कपड़ो की लाश ही परिजनों को दे दी। इसके बाद परिवार वाले खुद मृतक के शरीर को ढकते दिखे। इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना नोएडा सेक्टर 94 के पोस्टमार्टम हाउस की है।  इस घटना को जो भी देख रहा वो इंसान होने पर  बहुत ही शर्मिंदा फील कर रहा है। खबरों की मानें तो कर्मचारियों को मन मुताबिक पैसे नहीं मिले तो उन्होंने इस काली करतूत को अंजाम दिया।

नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस में इंसाननियत हुई शर्मसार

इस नोएडा वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta ने पोस्ट किया है।

sachin gupta
Picture Credit: sachin gupta x

इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ” यूपी का सबसे उभरता शहर नोएडा…पोस्टमार्टम के बाद बॉडी पैक करने के लिए कर्मचारी जो पैसे मांगते हैं, वो पीड़ित फैमिली ने नहीं दिए। पोस्टमार्टम कर्मचारियों ने उन्हें न्यूड डेडबॉडी पकड़ा दी। बेचारे खुद बॉडी पैक कर रहे हैं।” परिजनों का आरोप है कि, पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी परिजनों से 3000 रुपए कफन के मांग रहे थे। जब उन्होंने देने से इंकार किया तो उन्होंने डेड बॉडी को निर्वस्त्र ही परिवार वालों को सौंप दिया। जिसके बाद घरवालों ने लड़की की नग्न बॉडी को ढका। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।कर्मचारियों ने ना तो लाश को ढका और ना ही स्ट्रेचर दिया। परिवार वाले लाश को जमीन पर ही ढकते दिखे। इस घटना के वायरल होने के बाद लोग लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है।

नोट: वीडियो विचलित कर सकता है।

Noida Viral Video पर सीएमओ नरेंद्र कुमार का बयान

नोएडा के पोस्टमार्टम  हाउस के इस अमानवीय घटना पर सीएमओ नरेंद्र कुमार का बयान सामने  आया है। उन्होंने कहा ‘वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है। इसके लिए पोस्टमार्टम हाउस के नोडल अधिकारी डॉ. जयशलाल को जांच करके रिपोर्ट सौंपने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि, स्वास्थ्य विभाग शव को पैक करके देता है। अगर कोई पैसा मांगा गया है तो जांच में सामने आ जाएगा और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’

मरने वाला कौन है?

जिस लड़के की डेड बॉडी का वीडियो वायरल हो रहा है। उसका नाम रचित बताया जा रहा है। रचित ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद उसकी बॉडी का पोस्टमार्टम हुआ। लेकिन कर्मचारियों ने 3000 हजार रुपए बॉडी को ढकने के मांगे। परिजनों नहीं दिये तो जमीन पर ही नग्न अवस्था में रख दिया।रचित चिपयाना गांव का रहने वाला था।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026