---Advertisement---

दिल्ली मेट्रो में अब पापा की परी ने दिखाया स्टंट, Viral Video देख यूजर्स बोले-‘आपका स्वागत है’

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो हुआ वायरल। वीडियो में वर्कआउट करती नजर आई एक युवती। फैंस हुए काफी खुश।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 18, 2023 6:14 अपराह्न

Delhi Metro Viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल लोग कम समय के दर क जगह से दूसरी जगह जाने के लिए करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे पब्लिक ट्रासंपोर्ट न समझकर खुद की प्रोपर्टी समझते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो की कई सारी वीडियो वायरल होते हुए दिखी है जिसमें कहीं कोई लड़ाई करते हुए, तो कोई रील्स बनाते हुए , कुछ वीडियो कप्लस की भी वायरल होते हुए नजर आती है। इसी बीच दिल्ली मेट्रो में बनी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल होते हुए नजर आ रही है। जिसमें एक युवती मेट्रो के कोच में मौजूद रेलिंग पर कुछ वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रही है। जब से यह वीडियो यूजर्स ने देखी है वह इस युवती के टेलेंट की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखे पूरा वीडियो

सोशल मीडिया पर युवती का वायरल हुआ वर्क आउट की पूरी वीडियो आप यहां पर आसानी से देख सकते हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई थी। इस वीडियो में युवती दिल्ली मेट्रो के एक कोच में रैलिंग का इस्तेमाल कर उसमे कुछ करतब करते हुए दिखाई दे रही है। यह करतब एक तरीके का कैलीस्थेनिक्स वर्कआउट है। जिस दौरान युवती यह वर्कआउट कर रही थी, उस समय कोच में ज्यादा भीड़ नहीं थी। हैरान करने वाली बात यह थी कि युवती इस वर्कआउट में जींस और शर्ट कैरी करती हुई नजर आ रही थी।

वीडियो देख यूजर्स ने भरा कमेंट सेक्शेन

यह वीडियो वायरल हुई युवती के द्वारा खुद उनके इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। स वीडियो को भी तक 11 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। युवती का अलग अंदाज में वर्कआउट देख यूजर्स हुए उसके बहादुरी के दीवाने। तारीफ करते हुए यूजर्स ने युवती के अकाउंट में कर दी कमेंट्स की बारिश। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि ‘सम्मान’, तो दूसरे यूजर ने कहा, कि ‘दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।’, वहीं एक अन्य यूजर ने फनी कमेंट करते हुए कहा कि, ‘क्या होगा अगर रेलिंग टूट जाए।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026