---Advertisement---

Pakistan Viral Video: नोच-नोचकर महिला को खा रहे शेर पर कहर बनकर टूटा पाकिस्तानी, देखें कैसे आदमखोर से बचाया?

Pakistan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शेर गली में घूम रहे लोगों पर हमला कर देता है। इस दौरान एक आदमी हिम्मत दिखाते हुए महिला की जान बचाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 5, 2025 3:20 अपराह्न

Pakistan Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Viral Video: शेखों वाले शौक लगता है कि, अब पाकिस्तानी भी रखने लगे हैं। तभी तो शेर घर में पालने लगे हैं। लेकिन इस खूंखार शिकारी को कैसे रखा जाता है? शायद ये नहीं सीख सके हैं, तभी तो पालतू शेर ने लाहौर को हिला दिया। दरअसल, यहां पर एक पालतू शेर घर से भाग गया और गली में घूम रहे लोगों पर हमला कर दिया है। इस दौरान वो एक महिला पर हमला कर देता है। तभी पीछे से एक आदमी दौड़ता हुआ आता है और हिम्मत दिखाते हुए महिला को बचाता है। अब यही Lion Attack Viral Video इंटरनेट पर फैल रहा है।

आदमी ने महिला को शेर से बचाया

इस वायरल वीडियो को Insider Paper नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। ये घटना पाकिस्तान के लाहौर की बताई जा रही है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शेर घर से भागता है और गली में महिला को शिकार बना लेता है। इस दौरान चारों तरह अफरा-तफरी मच जाती है। शेर महिला को जमीन पर गिराकर उस पर हमला कर ही रहा होता है, तभी पीछे से एक आदमी दौड़कर आता है और शेर को मारकर वहां से भगा देता है। इस तरह वो महिला की जान बचा लेता है। दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार, इस शेर ने बच्चे सहित तीन लोगों पर हमला किया। इसमें महिला बुरी तरह से घायल बताई जा रही है। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही खबर है कि, पुलिस ने शेर और उसके मालिक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Pakistan Viral Video देख यूजर्स कर रहे आदमी की तारीफ

इस पाकिस्तान वायरल वीडियो को एक्स पर 4 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर 39000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आदमी ने बहुत ही हैरतअंगेज तरीके से महिला को बचाया’। दूसरा लिखता है, ‘जिस घर के लोग यह शेर पलता है उन घर के सभी सदस्यों के ऊपर केस दर्ज होना चाहिए।’ तीसरा लिखता है, ‘शेर से बचाने वाला आदमी सच में हीरो है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026