---Advertisement---

Patna Viral Video: ‘बात करेंगे फिर काम करेंगे…’ लंबी लाइन देखकर भी मोबाइल पर गप्पे लड़ा रहे थे पोस्ट ऑफिस के साहब, अब उठी सस्पेंड की मांग

Patna Viral Video: पोस्ट ऑफिस में काम करने आए अधिकारी ना सिर्फ ड्यूटी पर पहले लेट पहुंचते हैं बल्कि आते ही फोन पर लग जाते हैं। इस वीडियो को देखकर निश्चित तौर पर आपको भी हैरानी सकती है। जिस पर फिलहाल विवाद जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2026 4:47 अपराह्न

Patna Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Patna Viral Video: पोस्ट ऑफिस एक ऐसी जगह जहां बैंकिंग और बचत योजनाओं के साथ-साथ डाक सेवाएं बीमा सहित कई अन्य सेवाएं प्रदान की जाती है। यह निश्चित तौर पर भारत का सबसे पुराना माध्यम है जिसका इस्तेमाल लोग आज भी करते है। लेकिन क्या आजकल पोस्ट ऑफिस की स्थिति सिर्फ एक डाकखाने का नाम तक बनकर रह गई है। जहां लोगों के मसले को सुनने की बजाय वहां के अधिकारी अपने पर्सनल स्पेस को शेयर करते हैं। यह हम नहीं बल्कि पटना वायरल वीडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे। यहां आप देख सकते हैं कि कर्मचारी फोन पर बैठकर बात कर रहा है।

Patna Viral Video में कर्मचारी की हरकत देख रह जाएंगे हैरान

पटना वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कर्मचारी पहले बात करते नजर आते हैं फिर इसे लेकर वहां मौजूद लोग जब विरोध करने की कोशिश करते हैं तो वह अकड़ दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक शख्स इस वीडियो को बनाने लगता है तब जाकर कहीं वह फोन रखते हैं लेकिन पूरे अकड़ में कहते हैं कि शेयर करना। उन्हें इस दौरान कानून या फिर अपनी नौकरी को लेकर कोई भी खौफ नहीं दिखता है। जिस तरह से सरकारी कार्यालय में पोस्ट ऑफिस अधिकारी ने हरकत की वह देखकर लोग आग बबूला हो उठे हैं क्योंकि कथित तौर पर वह ड्यूटी 2 घंटे लेट पहुंचे थे।

पोस्ट ऑफिस अधिकारी पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

वहीं पटना वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। जहां लोगों का कहना है कि इस तरह के कर्मचारी ही मुसीबत बने हुए हैं जो आम जनता की सुनते ही नहीं है। शेयर किए गए इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा भाई सच में कुछ ज्यादा ही रिलैक्स है तो एक में कहा कल्पना कीजिए कि सामने विंडो पर खड़े व्यक्तियों पर क्या बीती है जब कोई सरकारी ऑफीसर एक तो गलत काम करता है ऊपर से बोलता है करिए ना करिए ना। एक यूजर ने लिखा क्या नाम है इस धुरंधर का ऐसे तेजस्वी कार्यकर्ता वायरल होने चाहिए।

@Lawyer_Kalpana x पर पटना वायरल वीडियो को 20000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग कर्मचारी की जमकर मजे ले रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Shakeela

अगस्त 13, 2026

Sitapur Viral Video

अगस्त 13, 2026

Pawan Singh

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026