---Advertisement---

Prayagraj News: चमत्कार! शादी के दूसरे दिन मां बनी लड़की की ये है सच्चाई, दूल्हे का रिएक्शन हैरान कर देगा

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दूल्हन ने शादी के दूसरे दिन ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना पर दुल्हा का रिएक्शन अब वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 3, 2025 3:51 अपराह्न

Prayagraj News
Follow Us
---Advertisement---

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सोच में डाल देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन बच्चे को जन्म दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को सन्न किया हुआ है। दरअसल, युवक की शादी 4 महीने पहले ही लड़की से तय हुई थी। ऐसे में अब लड़का जो बयान दे रहा है, वो किसी के गले नहीं उतर रहा है। इसके साथ ही कुछ लोगों के अंदर ये भी सवाल उठा रहे हैं। आखिर किसी का ध्यान प्रेग्नेंट लड़की पर क्यों नहीं गया? इस मामले पर लड़के के पिता का भी बयान आया है। दैनिक भास्कर पर छपी खबर के अनुसार, दूल्हे के पिता ने कहा है कि, लड़की वाला अपना सामान ले जाएं और हमारी चढ़ाई हुई चीजें वापस कर दें। अब ये प्रयागराज न्यूज हर तरफ छायी हुई है।

दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन दिया बच्चे को जन्म

ये घटना प्रयागराज जिले के करछना की बचाई जा रही है। 25 फरवरी को युवक की शादी हुई थी। लेकिन विदाई के बाद 26 फरवरी की शाम को ही ससुराल में दुल्हन ने बच्चे को जन्म दे दिया। ये खबर सुनते ही ससुराल वाले सन्न रह गए और मामले की जानकारी लड़की वालों को दी। इसके बाद पंचायत बैठी और लड़की अपने नवजात बच्चे को लेकर अपने मायके फिलहाल चली गई है। इस घटना पर लड़के के पिता का कहना है कि, शादी से पहले लड़का और लड़की आपस में मिलते थे। लेकिन इन आरोपों पर दूल्हे ने साफ शब्दों में कहा है कि, उसकी शादी सिर्फ 4 महीनों पहले ही तय हुई है। इसलिए बच्चे की जांच होनी चाहिए। दूल्हे ने बच्चे को अपनाने से साफ मना कर दिया है।

Prayagraj News सोशल मीडिया पर छायी

दैनिक भास्कर में छपि खबर के अनुसार, लड़की की मां ने साफ शब्दों में कहा है कि, लड़के वालों ने दहेज लेकर शादी की है। इस पर उन्हें दुल्हन को लेकर ही जाना होगा। अगर उनकी बेटी को नहीं ले जाया गया तो वह केस करेंगे। क्योंकि लड़की लगातार बोल रही है कि, ये बच्चा दूल्हे का ही है। इसलिए वह इस बच्चे को पालेंगे। इस घटना के बाद मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर ये मामला छाया हुआ है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026