---Advertisement---

Sharda University Viral Video: बेटी की मौत के गम में टूटी मां ने हेड को मारा थप्पड़, शारदा यूनिवर्सिटी सुसाइड का नया वीडियो वायरल

Sharda University Viral Video: शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा सुसाइड के मामले का नया वीडियो सामने आया है। मृतका Jyoti Sharma की मां ने हेड को थप्पड़ मारा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 19, 2025 6:51 अपराह्न

Sharda University Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Sharda University Viral Video: देश की जानी-मानी शारदा यूनिवर्सिटी इस समय सुर्खियों में है। इसकी वजह है Jyoti Sharma नाम की छात्रा का हॉस्टल में सुसाइड करना और मौत का जिम्मेदार डॉ. शैरी वशिष्ठ और डॉ. महिंद्र सिंह चौहान को ठहराना है। आपको बता दें, यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 18 जुलाई को ज्योति शर्मा ने फांसी लगा कर जान दे दी थी। ज्योति बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की छात्रा थी। बेटी की मौत पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हेड को मृतका की मां थप्पड़ मार रही है।

Sharda University Viral Video: मृतका की मां ने हेड को पीटा

मृतक छात्रा की मां के द्वारा HOD को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर NDTV India ने पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “ग्रेटर नोएडा: शारदा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक 21 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा के परिजनों ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रा की मां ने मेडिकल डिपार्टमेंट के HOD को थप्पड़ मारा और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, पीड़िता की मां हेड को पीट रही है। इसके साथ ही परिजन भी हेड पर थप्पड़ बरसा रहे हैं।

Jyoti Sharma ने अपने सुसाइड नोट में क्या लिखा?

मरने से पहले ज्योति ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, “अगर मैं मर जाऊं तो पीसीपी और डेंटल मैटीरियल के टीचर ही दोषी होंगे। महिंदर सर और शायरा मैम मेरी मौत की जिम्मेदार होंगी। उन्होंने मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया। मैं चाहती हूं कि वो सलाखों के पीछे जाएं। मैं इस मानसिक तनाव से अब और नहीं लड़ सकती। मैं बहुत अपमानित महसूस कर रही हूं। मैं माफ़ी चाहती हूं लेकिन अब और नहीं सह सकती।” इस मामले में 5 लोगों पर केस दर्ज हो चुका है। वहीं, दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। शारदा यूनिवर्सिटी के शिक्षकों पर आरोप लग रहे हैं कि, उन्होंने छात्रा का मानिसक शोषण किया है। जिसके कारण स्टूडेंट ने ये जानलेवा कदम उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने एक हाई लेवल कमेटी भी बनाई है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026