---Advertisement---

Sitapur Viral Video: नौटंकी से परेशान सास ससुर ने बेटे-बहू को घर से निकाला बाहर, जबरन घुसने पर हुआ ये हाल, पुलिस ने किस पर लिया एक्शन

Sitapur Viral Video: पारिवारिक विवाद में बेटे बहु को घर से निकाल दिया गया और इसके बाद जो बवाल किया गया वह देखकर वहां पास में खड़े बच्चों की हालत दयनीय नजर आई। आइए जानते हैं वीडियो पर किस तरह से पुलिस ने रिएक्ट किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2026 3:13 अपराह्न

Sitapur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Sitapur Viral Video: बेटे और बहु को सास ससुर ने घर से निकाल दिया और इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सीतापुर वायरल वीडियो ने बवाल मचा दिया है लेकिन इस पर पुलिस ने क्या प्रतिक्रिया दी है। आखिर किसके साथ क्या एक्शन लिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए सीतापुर वायरल वीडियो पर पुलिस ने रिएक्ट किया है। जहां बताया जा रहा था कि हर दिन के क्लेश से परेशान होकर बेटे और बहू को सास ससुर ने घर से निकाल दिया लेकिन दोबारा घर में जबरदस्ती घुसने की उन्होंने जुर्रत की। आइए जानते हैं क्या हुआ अंजाम।

बेटे-बहू के साथ बर्बरता देख लोगों का घुमा दिमाग

वीडियो को NCMIndiaa x चैनल से शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी गई जहां बताया गया कि “उत्तर प्रदेश में बेटे और बहू की रोज-रोज की नौटंकी से परेशान होकर माता-पिता ने दोनों को घर से बेदखल कर दिया लेकिन फिर भी वह जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद जो हुआ वह अच्छा नहीं हुआ। माता-पिता और भाई भाभी ने मिलकर दोनों को कूट दिया।” जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों की भीड़ के बीच बेटे और बहू पर ताबड़तोड़ वार किया जा रहा है। माता-पिता को पीटता हुआ देख बच्चा बिलख बिलख कर रोता हुआ नजर आता है।

Sitapur Viral Video को लेकर यूजर्स और पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

वहीं सीतापुर वायरल वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के मध्य हुई मारपीट के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सदरपुर पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है।” वहीं इस वीडियो को देखकर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, “यही हमारा समाज है वह जो बच्चा बगल में चीखकर रो रहा है वह अंदर ही अंदर हमेशा के लिए टूट जाएगा पर क्या करें।” एक यूजर ने लिखा, “बस बच्चों की छटपटाहट देखकर मन घबरा रहा है कि उनके दिमाग पर जो ट्रॉमा होगा उसका असर कितना गहरा होगा।

X चैनल से सीतापुर वायरल वीडियो को देखकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे 179000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

Pawan Singh

अगस्त 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

The Traitors 2

अगस्त 13, 2026