---Advertisement---

‘बेशर्म रंग’ गाने का चढ़ा खुमार, Viral Video में लड़की का डांस देखकर दीपिका पादुकोण को भूल गए फैंस

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर डांस और हंसी मजाक के साथ-साथ कुछ क्रिएटिविटी वाली चीजें जमकर वायरल होती हैं। इन सबके बीच डांस एक ऐसी कला है जो सभी का मन मोह लेती है। सोशल मीडिया पर जब डांस का वीडियो देखा जाता है तो लोग उसको बार-बार देखना पसंद करते ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 5, 2023 2:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर डांस और हंसी मजाक के साथ-साथ कुछ क्रिएटिविटी वाली चीजें जमकर वायरल होती हैं। इन सबके बीच डांस एक ऐसी कला है जो सभी का मन मोह लेती है। सोशल मीडिया पर जब डांस का वीडियो देखा जाता है तो लोग उसको बार-बार देखना पसंद करते हैं क्योंकि उस वीडियो में डांस के साथ-साथ एक्सप्रेशन और उसके स्टेप्स लोग कॉपी करने लग जाते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर ‘पठान’ फिल्म का ‘बेशर्म रंग’ गाना सभी की जुबान पर रट गया है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेरों वीडियो बनाते हुए नजर आए हैं।

दीपिका पादुकोण की तरह लड़की का जबरदस्त डांस

‘बेशर्म रंग’ गाने पर दीपिका पादुकोण के डांस स्टेप्स को काफी पसंद किया गया है। इसी बीच उनका बिकिनी लुक भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद लोग लड़की की तारीफ करने पर मजबूर हो गए हैं और दीपिका पादुकोण को भूल गए हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोटी लड़की मस्तमौला अंदाज में दीपिका पादुकोण के गाने ‘बेशर्म रंग’ के डांस स्टेप्स कॉपी करती है। लड़की का डांस देखकर हर कोई हैरान रह गया है। क्योंकि उसने बिल्कुल दीपिका पादुकोण की तरह ही एक्सप्रेशन दिए हैं।

Also Read- ट्रेन के गेट पर सफर करने वाले सोनू सूद की बढ़ी मुश्किलें, रेलवे ने एक्शन लेते हुए VIRAL VIDEO पर दी नसीहत

सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया कमेंट

इस वायरल वीडियो को ‘thechubbytwirler’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें एक मस्त कैप्शन लिखा हुआ है। कैप्शन में लिखा है ‘बेशर्म बनो, अगर आप जो करना पसंद करते हैं, जो आप पसंद करते हैं उसे पहनना और अपनी मनचाही जिंदगी जीना, आपको किसी भी नजर में ‘बेशर्म’ बनाता है, तो यह बिल्कुल ठीक है।” इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कमेंट किया है। इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक कमेंट करते हुए नजर आए हैं। फैशन स्टाइलिस्ट आशना भगवानी ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘इसे हम कहते हैं प्रतिनिधित्व, बॉलीवुड अनंत काल तक क्या नहीं दिखा सका। मैं इस रील को देखती हूं।’ वहीं अन्य यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है ‘यू आर ऐप्सोल्युटली फैंटास्टिक।’

Also Read- COVID-19: कोरोना के बढ़ रहे खतरे का वैज्ञानिकों ने निकाला तोड़, अब सिर्फ 1 उपाय से बचेगी आपकी जान!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026