---Advertisement---

मगरमच्छ के साथ महिला ने पानी में किया ऐसा…लोगों के छूटे पसीने, देखिए Viral Video

सोशल मीडिया पर एक लड़की का मगरमच्छ के साथ तैरने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर भी भरोसा नहीं हो रहा है कि आखिर कैसे एक लड़की इतने खतरनाक जानवर के साथ पानी में तैर रही है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 13, 2023 4:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अपनी जिंदगी को भी दांव पर लगाने को तैयार हैं। कई बार लोग फेमस होने के चक्कर में जान भी गंवा बैठते हैं। आपने भी अक्सर इंटरेनट पर कई सारे ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिसमें इंसान साक्षात मौत से खेलते हुए नजर आता है। कुछ वीडियो में तो इंसान शेर और बाघ से लड़ाई करते हुए भी दिखाई देते हैं। हमारे समाज में भी लोगों को ऐसे ही वीडियो पसंद आते हैं। लेकिन ये वीडियो बनाना कितना खतरनाक है शायद ही इसका कोई अंदाजा लगा पाएगा।

वहीं कुछ लोगों के घर में ऐसे जानवर होते हैं जो फ्रेंडली तरीके से इन वीडियो को बनाने में मदद करते हैं। ये पालतू जानवर ऐसे होते हैं जो अपने मालिक पर हमला न करके बल्कि उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा। इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। इस वायरल वीडियो में महिला मगरमच्छ के साथ बड़े ही खूबसूरत अंदाज में तैरते हुए दिखाई दे रही है।

मगरमच्छ के साथ सैर करने का वीडियो वायरल

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gabby 🐾 (@gabbynikolle)

वैसे तो सोशल मीडिया पर कई अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस वीडियो ने सबके रौंगटे खड़े कर दिए हैं। हम सभी जानते हैं कि पानी में रहने वाले जीवों में सबसे ज्यादा खतरनाक मगरमच्छ होता है। अक्सर जब भी हम किसी बड़े समुद्र या फिर नदी के पास जाते हैं तो लोग इससे बचकर रहने की सलाह देते हैं। लेकिन वायरल हो रही इस महिला का मगरमच्छ के साथ पुराना याराना लगता है। वीडियो में अगर आप देखेंगे तो महिला और मगरमच्छ साथ – साथ पानी में तैर रहे हैं। मगरमच्छ को देखकर ये लग रहा है कि इन दोनों की पुरानी दोस्ती है।

Also Read: हाथ और पैर से फ्रैक्चर लड़के ने दोस्त की शादी में किया जबरदस्त डांस, Viral Video देख आप भी कहेंगे भाई ने तोड़ दिया…

इंस्टाग्राम पर वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने

इस वीडियो को इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। धीरे – धीरे इन वीडियो ने पूरे इंटरनेट पर अपना घर बना लिया है। फिलहाल अब ये वीडियो आपको सभी जगह पर देखने को मिल जाएगा। वीडियो में लड़की को मगरमच्छ के साथ देखकर लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है। वहीं इस वीडियो को लगभग अभी तक 4 करोड़ से भी अधिक लोगों ने देखा है।

Also Read: Viral Video: कभी देखा है ऐसा खटिया तोड़ डांस, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

 

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026