---Advertisement---

Varanasi Viral Video: क्या पिता ही निकला गाड़ी में लड़की को जबरदस्ती अगवा करने वाला शख्स, पुलिस की सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

Varanasi Viral Video: लड़की को अपहरण किया जा रहा था और लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बना रहे थे लेकिन इसकी सच्चाई जब पुलिस ने बताई तो निश्चित तौर पर लोगों के होश उड़ गए। जानिए क्या है पूरा मामला जो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2026 4:41 अपराह्न

Varanasi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Varanasi Viral Video: क्या एक लड़की को बीच सड़क से अपहरण किया जा रहा था और इस दौरान पुलिस कुछ नहीं कर सकी। सोशल मीडिया पर वाराणसी वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक लड़की को सड़क किनारे से उठाकर जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया जा रहा है। इसके पीछे की सच्चाई जानने के बाद लोगों के होश उड़ गए। पुलिस की तरफ से स्पष्टीकरण जारी किया गया जब वाराणसी वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफार्म पर ट्रेंड कर रहा था। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और क्या है लड़की की स्थिति।

लड़की के साथ क्या बीच सड़क हुई जबरदस्ती

वाराणसी वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से लड़की के साथ जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान लड़की जाना नहीं चाह रही है लेकिन उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने की कोशिश की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो ट्रेंड करने लगा और युक्ति के अपहरण का मामला बताया जाने लगा। पुलिस ने इस बारे में जो कहा वह आपको हैरान कर सकता है।

पुलिस ने Varanasi Viral Video पर किया किस तरह रिएक्ट

वाराणसी से वरुणा जोन के पुलिस की तरफ से इस बारे में जानकारी दि और कहा गया कि “सन्दर्भित प्रकरण के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि लड़की के अपहरण की सूचना पर थाना रोहनिया पुलिस द्वारा तत्काल जाँच एवं सत्यापन किया गया। वाहन के नम्बर के आधार पर वाहन स्वामी का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर वार्ता की गई तो वाहन जनपद चंदौली का होना पाया गया। युवती के पिता से वार्ता की गयी तो बताया गया की उनकी पुत्री किसी बात को लेकर नाराज थी तथा घर आने को तैयार नहीं हो रही थी और अपने दोस्त के साथ थी, जिस कारण वे अपनी पुत्री को अपनी कार से घर लेकर आये हैं। लड़की से भी वार्ता की गयी, जिसने बताया कि वह अपने घर पर परिजनों के साथ सुरक्षित है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।”

लड़की ने क्या कहा अपहरण को लेकर

इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है की लड़की कहती है कि वह पार्क में अपने दोस्त के साथ थी और उसके पिता ने देख लिया जिसकी वजह से वह डर गई। वह फिलहाल अपने घर पर सुरक्षित है। वही माता-पिता की भी इस पर सफाई दी गई है। फिलहाल इस वायरल वीडियो को 6000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 13 September 2026

सितम्बर 12, 2026

Viral Video

सितम्बर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 12, 2026

Viral Video:

सितम्बर 12, 2026

Elvish Yadav

सितम्बर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 12, 2026