---Advertisement---

Viral Animal Video: घात लगाए ख़तरनाक सांप को चिड़िया ने ऐसे दिया चकमा, वीडियो देख फट जाएंगी आंखें

Viral Animal Video: आपने कई बार साँप को चूहे, मेंढक और छिपकली जैसे छोटे जीवों का शिकार करते देखा होगा। मगर क्या आपने कभी किसी सांप को एक पक्षी का शिकार करते देखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक सांप एक ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 20, 2023 2:56 अपराह्न

Viral Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Animal Video: आपने कई बार साँप को चूहे, मेंढक और छिपकली जैसे छोटे जीवों का शिकार करते देखा होगा। मगर क्या आपने कभी किसी सांप को एक पक्षी का शिकार करते देखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक सांप एक चिड़िया का शिकार करता दिख रहा है। यह दिल दहलाने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में सांप ने किया पक्षी का शिकार 

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप किस तरह एक चिड़िया पर ख़तरनाक तरीक़े से हमला कर रहा है। वीडियो की शुरुआत में एक चिड़िया आसमान में उड़ती नज़र आ रही है। तभी उसे चट्टानों के बीच एक कीड़ा चलता दिखता है। वह चिड़िया उस कीड़े का शिकार करने के लिए चट्टान की ओर बढ़ती है। मगर जैसे ही वह कीड़े को अपना शिकार बनाने वाली होती है। तभी अचानक एक सांप चट्टानों के बीच से निकलकर उस पर हमला कर देता है। सांप ख़तरनाक तरीक़े से चिड़िया को अपने मुंह में दबोच लेता है। मगर अंत में वह चिड़िया साँप को चकमा देकर बच निकलती है। वहीं वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सांप शुरु से ही चिड़िया का शिकार करने के लिए घात लगाए बैठा था। 

सांप के हमले की लोग कर रहे तारीफ

इस वायरल वीडियो को अब तक 88 हज़ार से ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं वीडियो में सांप के हमला करने के तरीक़े की लोग तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया “वाह, यह एकदम गुप्त तरीका था”। दूसरे ने लिखा “इस तरह की ट्रिक से शिकार करना आसान हो जाता है”। वहीं तीसरे ने इस सांप के बारे में जानकारी देते हुए लिखा “इस सांप को स्पाइडर टेल स्नेक के नाम से जाना जाता है, जो ईरान के दक्षिण-पश्चिम में हमारे शहर (ईरान) के रेगिस्तान में ही रहता है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 4, 2026

Grade 3 Fatty Liver

अप्रैल 4, 2026

Viral Video

अप्रैल 4, 2026

Jhansi Video

अप्रैल 4, 2026

Sunanda Sharma

अप्रैल 4, 2026

Viral News

अप्रैल 4, 2026