---Advertisement---

Viral Dance Video: ‘कजरा रे’ गाने पर इस कपल के किलर डांस ने स्टेज पर लगाई आग, मूव्स देख नहीं हटी लोगों की नज़र 

Viral Dance Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़का और लड़की ‘कजरा रे’ गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 8.2 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं 9 लाख से ज़्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 22, 2023 6:06 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Viral Dance Video: डांस वीडियो पसंद करने वालों के लिए सोशल मीडिया पर हर दिन नई-नई वीडियो शेयर होती रहती हैं। कुछ वीडियो ऐसी होती हैं जिनमें लोग अकेले अपने टैलेंट से सबका दिल जीत लेते हैं। वहीं कुछ वीडियो कपल की होती हैं जिनमें लोग अपने पार्टनर के साथ डांस करते नज़र आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल ‘कजरा रे’ गाने पर अपने शानदार मूव्स से सबका दिल जीतते नज़र आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस कपल का डांस वीडियो 

इंस्टाग्राम पर इस Viral Dance Video में एक समारोह में स्टेज पर एक लड़की शरारा पहने एश्वर्या राय के पॉपुलर गाने ‘कजरा रे’ पर डांस करती दिख रही है। वहीं स्टेज के पास कुर्ता-पजामा पहने एक लड़का खड़ा है जो लड़की को डांस करते हुए देख रहा है। कुछ देर बाद वह लड़का भी उस लड़की के साथ स्टेज पर पहुंच जाता है और दोनों ‘कजरा रे’ गाने पर अपने धांसू डांस स्टेप्स दिखाते हैं। इस गाने पर इन दोनों का तालमेल इतना ज़बरदस्त होता है कि वहीं बैठे लोग अपनी नज़रें उन पर से हटा ही नहीं पाते। 

लोगों ने की कपल के डांस की तारीफ़ 

लड़की और लड़के का ऐसा डांस देखकर हर कोई उनकी तारीफ़ कर रहा है। लोग इस 8.2 मिलियन व्यूज़ वाले इस वायरल वीडियो पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा “इस आदमी ने मेरा दिल चुरा लिया है।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “हम सभी अपने क्रश के साथ इस तरह डांस करने की कल्पना कर रहे हैं।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “अगर मेरा बॉयफ़्रेंड मेरे साथ इस तरह नहीं नाचेगा, तो मुझे वह नहीं चाहिए।” एक यूज़र ने लिखा “हर कोई लड़के के बारे में बात कर रहा है, लेकिन कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा कि लड़की ने सचमुच अपने डांस से घायल कर दिया है।” एक और यूज़र ने कमेंट किया “इस लड़के ने सचमुच पूरा शो चुरा लिया।” 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026