---Advertisement---

Viral IPL Video: जब MS Dhoni ने खेली थी ताबड़तोड़ पारी, हेलिकॉप्टर शॉट खेल दिलाई थी जीत

MS Dhoni Viral Video: वर्ल्ड क्रिकेट में बेहतरीन फिनिशरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। धोनी ने 34 गेंदों पर 70 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 1, 2023 9:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी ने तूफानी शो देखने को मिला। एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जमकर चौके छक्के मारते नजर आ रहे हैं। फैंस धोनी के इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

धोनी ने मारा ऐसा छक्का की फैंस देखते रह गए

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। लेकिन इस वीडियो का खास बात यह है कि यह वीडियो आईपीएल 2023 का नहीं बल्कि आईपीएल 2018 है।

आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैंलजर्स बैंगलौर के साथ बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2018 का लीग मुकाबला खेल रही थी। इस मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 20 ओवरों में 206 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसके बाद जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 19.4 ओवरों में ही 207 रन बना लिए।

धोनी ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी

Also Read: World Cup 2023: पाकिस्तान खेलेगी बांग्लादेश में वर्ल्ड कप के मैच! ICC ने दिया शानदार जवाब

इस मैच में एमएस धोनी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान धोनी ने सात गगनचुंबी छक्के लगाए थे, धोनी ने ऐसी बल्लेबाजी की थी पूरा चिन्नास्वामी स्टेडियम धोनी धोनी की आवाज से गुंज उठा था, लेकिन हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं वह है धोनी का आखिरी ओवर की चौथी गेंद हैलिकॉटर शॉट खेलकर छक्का लगाना है।

धोनी ने छक्का मारकर टीम को दिलाई थी जीत

चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में तीन गेंदों पर पांच रनों की जरूरत थी को बल्लेबाजी कर रहे थे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गेंदबाज न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी कोरी एंडरसन थे, कोरी एंडरसन ने धोनी को ओवर पिच गेंद की, जिसे धोनी ने हैलिकॉपटर शॉट खेलकर मैदान के बाहर स्टैंड में मार दिया। धोनी के इस गगन चुंबी छक्के के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को दो गेंद शेष रहते ही पांच विकेट से हरा दिया। जिसके बाद आईपीएल 2023 की शुरुआत होने पर फैंस धोनी की इस पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और उन्हें दुनिया का बेस्ट फीनिशर बता रहे हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026