---Advertisement---

Viral News: बाजारों में बेची जा रही है महिला ब्रेस्टमिल्क से बनी आईस्क्रीम, क्या भारत में मां का दूध खरीदा या बेचा जा सकता है?

Viral News: बाजारों में हर चीज खरीदी व बेची जा सकती है, ये तो सभी को मालूम है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि, मां का दूध भी बेचा जाता है और इसे लोग खरीदते भी हैं। दरअसल मां का दूध बच्चे का पहला खाना होता है और ये शिशु के हेल्थ के लिए अच्छा ...

Read more

Avatar of Arpita Shrivastava

By: Arpita Shrivastava

Published: जुलाई 9, 2023 12:51 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: बाजारों में हर चीज खरीदी व बेची जा सकती है, ये तो सभी को मालूम है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि, मां का दूध भी बेचा जाता है और इसे लोग खरीदते भी हैं। दरअसल मां का दूध बच्चे का पहला खाना होता है और ये शिशु के हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। कई महिलाएं ब्रेस्टफीड नहीं करवा पाती हैं। इसलिए ऐसी महिलाएं दूसरे विकल्प तलाशने लगती हैं। मां का दूध बेचे जाने के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन हाल ही में ये खबर सामने आई है कि ब्रेस्टमिल्क की आईस्क्रीम भी बेची जा रही है। इस बात में कितनी सच्चाई है ये जानते हैं।

यह भी पढ़ें:Viral News: गंगा स्नान करते वक्त भक्त को पड़ा मिर्गी का दौरा, SDRF ने समय रहते इस तरह बचाई जान

भारत में ब्रेस्टमिल्क के खरीद व बिक्री पर रोक

भारत में ब्रेस्टमिल्क खरीदने व बेचने दोनों पर रोक है। भारत सरकार ने ब्रेस्टमिल्क बेचने या इसे खरीदने पर रोक लगा दी है। पिछले वर्ष (2022) में ही एक डेयरी कंपनी का लाइसेंस कैंसल किया गया था। क्योंकि ये डेयरी कंपनी ब्रेस्ट मिल्क बेच रही थी। जिसका दाम भी बहुत महंगा था। भारत सरकार की ओर से ब्रेस्टमिल्क को लेकर जारी गाइडलाइंस के तहत प्री-मैच्योर शिशु और कठिन परिस्थितियों में ब्रेस्टमिल्क दान करने का प्रावधान है। लेकिन इसकी खरीद व बिक्री की इजाजत नहीं है।

FSS Act 2006 के अनुसार कठिन परिस्थियों में ब्रेस्ट मिल्क डोनेट किया जा सकता है। लेकिन इसे खरीदा व बेचा नहीं जा सकता। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। बता दें कई ऐसी संस्थाएं हैं जो बिना किसी फायदे के उन बच्चों को ब्रेस्ट मिल्क उपलब्ध करवा रही हैं, जिन्हे मां का दूध नहीं मिल पाता। ये ब्रेस्ट मिल्क डोनेटेड होते हैं।

क्या है ‘बेबी गागा’ आईसस्क्रीम?

ये मामला एक दशक पुराना है, जब ब्रेस्टमिल्क की आईस्क्रीम की खबरें चर्चा में थीं। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ। यह खबर इंग्लैंड के लंदन शहर की है जहां एक आईस्क्रीम की दुकान ने मां के दूध से बनी आईस्क्रीम बेचने का दावा किया था, दुकान वालों ने आईस्क्रीम का नाम ‘बेबी गागा’ रखा था। उनका कहना था कि, यहां की आईस्क्रीम , डेयरी मिल्क की बजाय ब्रेस्टमिल्क से बनी है। ब्रेस्टमिल्क से बनी आईस्क्रीम को लेकर लोगों ने काफी विवाद किया था। तर्क दिया गया था कि, अगर कोई Adult व्यक्ति ब्रेस्टमिल्क से बनें आईस्क्रीम को खाता है तो उसे एहसास होगा की मां का दूध कितना स्वादिष्ट होता है और वह नई माताओं को ब्रेस्टफीडिंग के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

यह भी पढ़ें:बॉडी का ये अंग खोलता है लड़कियों की पर्सनालिटी का राज, देखते ही ऐसे पहचाने उसका स्वभाव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Liver Health

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026