---Advertisement---

Viral News: ‘धोनी’ के प्यार में पागल इस फैन ने कर लिया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, वजह जानकर दिमाग हो जाएगा फ्यूज

Viral News: धोनी के प्यार में एक शख्स ने गर्लफ्रेंड की कर दी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट तो लोगों को लगा झटका।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2024 4:11 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: महेंद्र सिंह धोनी का जलवा फिलहाल आईपीएल 2024 में खूब देखने को मिल रहा है। जहां बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा कर अपनी एक मजबूत पकड़ बना ली है। वहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन की दीवानगी सरेआम नजर आ रही है। उसने अपने प्यार का इजहार धोनी के लिए कुछ इस कदर किया जिसे देखकर आपको भी झटका लग सकता है। जी हां, आपने इस तरह का कारनामा पहले कभी नहीं देखा होगा और उससे भी बढ़कर वजह। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि धोनी के लिए एक फैन में अपने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

धोनी की वजह से गर्लफ्रेंड की कुर्बानी दे गया यह शख्स

पोस्ट में लिखा है, “मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया क्योंकि उसके नाम में 7 अक्षर नहीं थे।” सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है कि अपनी ब्रेकअप की वजह इस शख्स ने सिर्फ नाम को बताया है। वह भी धोनी के प्यार में। उसने अपने फेवरेट क्रिकेटर के प्यार में गर्लफ्रेंड की भी कुर्बानी दे दी और खुलेआम इस बात का इजहार कर दिया कि उसके लिए धोनी से बढ़कर कुछ भी नहीं है और वह माही के प्यार में दीवाना है।

7 नंबर के लिए चर्चा में रहते हैं धोनी

दरअसल 7 नंबर को लेकर धोनी अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनका जर्सी का नंबर भी 7 है और उनकी जन्म तिथि 7 जुलाई है। ऐसे में 7 को लेकर धोनी सुर्खियों में छाए रहते हैं और फैंस अपने प्यार का इजहार अलग-अलग तरीके से करते हैं। इस शख्स ने जो किया उसे जानकर लोग चौंक गए क्योंकि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को ही सूली पर चढ़ा दिया। भले ही शख्स ने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप किया हो या फिर नहीं लेकिन वह लाइमलाइट में जरूर आ गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026