---Advertisement---

Viral News: दुनिया की पहली AI मंत्री को किसने किया प्रेग्नेंट? 83 बच्चों के बाप को ढूंढ रहे लोग

Viral News: अल्बेनियाई प्रधानमंत्री एडी रामा का ये बयान में कहा है कि, डिएला एआई प्रेग्नेंट हो गई है। वो बहुत जल्द 83 बच्चों को जन्म देने वाली है। इस खबर ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींचा हुआ है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 27, 2025 6:06 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर एआई मंत्री के प्रेग्नेंट होने की खबरों ने हलचल मचाए हुई है। लोगों को जब पता चला मंत्री साहिबा एक साथ 83 बच्चें देंगी तो वो उनके पिता को ढूंढने लगे। हर किसी के मन में एक सवाल है कि, आखिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कैसे बच्चे पैदा हो सकते हैं? ये हैरान करने वाली घटना अल्बानिया देश की है। यहां के प्रधानमंत्री एडी रामा ने अभी हालहि में देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए और सांसदों पर नजर रखने के लिए एक एआई मंत्री बनाया था। अब यही प्रेग्नेंट हो गई है।

AI देगी 83 बच्चों को जन्म

अल्बेनियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने खुद इस एक एआई मंत्री डिएला के मां बनने की जानकारी दी है।

देखें पोस्ट

उन्होंने तो यहां तक बता दिया कि, इस एआई से 83 बच्चे पैदा होंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, ‘हमने डिएला के साथ एक बड़ा जोखिम उठाया और इसमें सफल रहे। डिएला प्रेग्नेंट हैं और उनके पेट में 83 बच्चे हैं। डिएला के होने वाले ये बच्चे अल्बेनियाई संसद में होने वाली पूरी घटना को रिकॉर्ड करेंगे और सांसदों के छूटे कार्यक्रमों और उनकी बातचीत की जानकारी देंगे। डिएना का हर एक बच्चा अपनी संसद के सांसदों के लिए असिस्टेंट के रूप में काम करेगा।’ पीएम के इस बयान से अब दुनियाभर में सनसनी मची हुई है। काफी लोग जानना चाहते हैं कि, एआई कैसे बच्चे पैदा कर सकती है? आपको बता दें, अल्बानिया सरकार अपने हर सांसदों के लिए एआई असिस्टेंट बनाने वाली है। उन्होंने इन एआई को डिएला का बच्चा बताया है। जिस तरह से उन्होंने अपनी बात को रखा वो ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही है। उनका अपने सांसदों के लिए बनाया जाने वाला एआई असिस्टेंट बच्चों के रुप में देखा जा रहा है।

Viral News देख यूजर्स ने पीटा सिर

अल्बेनियाई प्रधानमंत्री एडी रामा का ये बयान जब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तक पहुंचा तो वो मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर लिखता है, इन बच्चों का पिता कौन है? दूसरा लिखता है,ये क्या देखना पड़ रहा है? तीसरा लिखता है, लो जी जनसंख्या घटाने की जगह बढ़ा रहे हैं। इस खबर को लोग मजेदार कमेंट करते हुए शेयर कर रहे हैं।इस खबर को वो काफी पसंद भी कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 17, 2026

Viral Video

मार्च 17, 2026

Viral Video

मार्च 16, 2026

Viral Video

मार्च 16, 2026

Aligarh Viral Video

मार्च 16, 2026

Bihar Viral Video

मार्च 16, 2026