---Advertisement---

Viral Video: अपने रास्ते जा रहे सांड से चुल करना आदमी को ले डूबा, अंजाम देख लोगों के दिल को मिल रहा सुकून

Viral Video:  सोशल मीडिया पर सांड से चुल्ल करते एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो बैल से  बेवजह पंगा लेना शुरु कर देता है। इसके बाद जो कुछ भी उसके साथ होता है वो लोगों को हैरान कर देता है।  

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 4, 2026 4:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  ये कहावत को आपने कई बार सुनी होगी कि, ‘आ बैल मुझे मार’ लेकिन अब इसे देख भी लीजिए है।  क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसे चुल्लबाज आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेवजह सांड से पंगा लेता है। इसके बाद उसके साथ जो कुछ भी होता है। उसे देख लोगों के मन को बहुत ही सुकून मिल रहा है। आदमी के द्वारा की गई क्रूर हरकत उसे बहुत ही भारी पड़ रही है।इंटरनेट पर अब ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है। ये घटना उत्तर प्रदेश के  मिर्जापुर की बताई जा रही है।

सांड से पंगा लेना आदमी को पड़ा भारी

सांड को बेवजह छेड़ते आदमी के वायरल वीडियो को Priya singh नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठा ते हुए लिखा है, ‘सांड अपने रास्ते जा रहा था, लेकिन इस भाई साहब को अजीब चुल्ल थी. पहले सांड को इन्होंने पत्थर मारा, सांड ने डराया और अपने रास्ते जाने लगा। तभी भाई साहब डंडा लेकर पहुंचे, सांड ने भी हमला कर दिया। अब ये घायल हैं। सांड मज़े में है, घटना यूपी के मिर्जापुर की है।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,  एक सांड चुपचाप अपने रास्ते पर जा रहा होता लेकिन तभी आदमी उस पर पत्थर मारना शुरु कर देता है। वो इतने पर भी नहीं रुकता है वो सांड पर डंडे से भी हमला कर देता है। इसके बाद उसकी जो हालत होती है, उसे देख लोगों को मजा रहा है। क्योंकि अभी तक तो  बैल चुपचाप अपने रास्ते पर चल रहा था , उसे गुस्सा आ जाता है और वो बुरी तरह से आदमी को उठाकर पटक देता है। इसके बाद वो दर्द से करहाने लगता है।

Viral Video देख यूजर्स ले रहे मौज

इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर  4 मई को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 2500 से ज्यादा व्यूज आ टुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है, ‘पहलवानी दिखाने की क्या जरुरत थी अब ये सांड है?’ दूसरा लिखता है, ‘उड़ता तीर ले लिया’। तीसरा लिखता है , ‘जबरदस्ती कीड़ा काट रहा था’। इस घटना को देखने के बाद लोगों को काफी हंसी आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 5 May 2026

मई 4, 2026

Viral Video

मई 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 4, 2026

Viral Video

मई 4, 2026

Tripti Dimri

मई 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 4, 2026