---Advertisement---

Viral Video: इंसान या शैतान! हथिनी पर बेइंतहा डंडे बरसाता क्रूर अजहरुल इस्लाम वायरल, हरकत देख तन-बदन में लग जाएगी आग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हथिनी को बेरहमी से पीटता लड़का वायरल हो रहा है। इसका नाम अजहरुल इस्लाम बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2025 11:50 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान की क्रूरता की कोई सीमा नहीं है, ये बात तो सभी जानते हैं और जब-जब इंसानियत को शर्मसार करने वाले वीडियो सामने आते हैं तो लोग उन पर रिएक्शन भी देते हैं। लेकिन उसके बाद भी इस तरह की घटनाएं कम नहीं हो रही है। Social Media पर एक बार फिर से इंसानियत की धज्जियां उड़ाता एक वायरल वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़का हथिनी को बुरी तरह से डंडे से पीट रहा है। इस दौरान बेजुबान हथिनी बेबस होकर इस जुल्म को सह रही है। क्योंकि इसके पैर जंजीरों से बंधी हुई हैं। ये घटना असम की बताई जा रही है और लड़के का नाम अजहरुल इस्लाम बताया जा रहा है।

हथिनी को बेरहमी से पीटता युवक कैमरे में कैद

लड़के की क्रूरता से भरा ये Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Nandan Pratim Sharma Bordoloi नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, इस हथिनी का नाम मोइना है। वहीं, जो लड़का इस बेजुबान जानवर को बेरहमी से पीट रहा है, उसका नाम अजहरुल इस्लाम बताया जा रहा है। अजहरुल इस्लाम नागांव असम के चोकोलाघाट का रहने वाला है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने अजहरुल इस्लाम को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। अगर पशु चिकित्सा जांच में यह पुष्टि होती है कि हाथी को गंभीर चोटें आई हैं, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि अजहरुल को विभागीय नियमों और विनियमों के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।

Viral Video की वन विभाग कर रहा जांच

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का पहले तो हथिनी के ऊपर बैठा हुआ और बुरी तरह से डंडे बरसा रहा है। इसके बाद जब वो जमीन पर लेटी होती है तो तब भी हथिनी पर बेरहमी से डंडे मारना शुरु कर देता है। हथिनी को जंजीरों से बांधा हुआ है। इसलिए वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही है। ये घटना कब की है, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन खबर है कि, मामले की जांच चल रही है। इस क्रूरता से भरे वायरल वीडियो को एक्स पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। घटना का वीडियो मन को विचलित करने वाला है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026