Viral Video: ट्रेन में अकसर लोग बिना टिकट सवारी करते हुए पकड़े जाते हैं। लेकिन जब उन्हें रोका जाता है तो वो उल्टा रेलवे के कर्मचारियों से लड़ना शुरु करते हैं। यात्रियों की इस मनमानी पर अकसर एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर ताजा मामला लखनऊ से आया है। यहां पर एक महिला फर्स्ट एसी में बिना टिकट यात्रा कर रही थी। लेकिन जब टीटीई ने उसे रोका तो वो उल्टा लड़ने लगी। जब पुलिस की टीम वहां पर पहुंची तो महिला उनका वीडियो बनाकर बदतमीजी करने लगी है। इसके साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाने लगी। इस पूरे मामले पर अब रेलवे का रिएक्शन सामने आया है।
बिना टिकट फर्स्ट एसी में यात्रा कर रही महिला ने जमकर काटा बवाल
बिना टिकट फर्स्ट एसी में सवारी करती इस महिला के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडस पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक महिला बिना टिकट के फर्स्ट एसी में यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन सुरक्षा बल ने उससे जुर्माना भरने और टिकट जारी करवाने को कहा, तो महिला ने इनकार कर दिया और उसे अगले स्टेशन पर उतार दिया।इस बात पर महिला ने आरपीएफ और टीटीई पर जमकर गुस्सा निकाला।’
देखें वीडियो
A woman was traveling in 1st AC without a ticket. When asked by the TTE to pay the fine and get a ticket issued, the TTE refused to issue it and deboarded her at the next station.
On this matter, the woman got furious at the RPF and the TTE. pic.twitter.com/VaJgzVAX1p
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 15, 2026
वीडियो में वो टीटीई और पुलिसकर्मियों पर पैसा लेकर मामले को शांत कराने के आरोप लगा रही है। इसके साथ ही कह रही है कि, उसे परेशान किया गया है। वो वीडियो में यूपी के शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है। आपको बता दें, बिना टिकट रेल में यात्रा करना कानूनी अपराध है। ऐसे में महिला के द्वारा टीटीई और पुलिसकर्मियों से लड़ना उसकी मनमानी दिखा रहा है।
Viral Video पर रेलवे ने दी प्रतिक्रिया
इस घटना का वीडियो पर इंटरनेट पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने महिला पर तुरंत एक्शन करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ रेलवे के द्वारा इस पूरे मामले पर एक्शन की जानकारी दी गई है।
देखें पोस्ट
During checking on train no. 12318, a female passenger was found without a valid ticket and refused to comply with TTE instructions. On intervention by @upgrphq , co-passengers confirmed the same.
She apologised, was deboarded, and an EFT (No. 711014) of ₹930 was issued.
— Lucknow Division NR (@drm_lko) April 16, 2026
जिसमें लिखा है कि,’न संख्या 12318 की चेकिंग के दौरान, एक महिला यात्री के पास वैध टिकट नहीं पाया गया और उसने ट्रेन प्रशिक्षक के निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया।upgrphqके हस्तक्षेप पर, सहयात्रियों ने इसकी पुष्टि की।उसने माफी मांगी, उसे ट्रेन से उतार दिया गया और ₹930 का ईएफटी (संख्या 711014) जारी किया गया।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
