---Advertisement---

Viral Video: सांप से अंडे बचाने के लिए चिड़िया ने की जंग, देखें कैसे खुद के प्राण आफत में डाल बचाया आशियाना ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर घोंसले में घुस रहे सांप को रोकने के लिए चिड़िया के प्रयास का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी अफसोसनाक है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 11, 2024 3:08 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 11, 2024 3:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने इंसानों को तो अपना आशियाना बचाते हुए देखा होगा, आज एक हिम्मती चिड़िया (Bird) को भी देख लीजिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर चिड़िया और सांप की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इसमें सांप (Snake) एक चिड़िया के घोंसले में घुसकर उसके अंडे खाने की कोशिश कर रहा होता है। लेकिन चिड़िया अपनी जान की बाजी लगाकर अपने घर को बचा लेती है।

Viral Video में देख सकते हैं चिड़िया की दिलेरी जब सांप ने किया हमला

सांप के हमले के इस वीडियो (Snake Attack Video) को एक्स पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक सांप पेड़ पर चिड़िया के अंडे खाने के चढ़ रहा है और वह लगभग उसके घोंसले में घुस चुका है।

Watch Video

लेकिन तभी वहां पर चिड़िया आ जाती है और सांप पर हमला कर देती है। चिड़िया जैसे ही सांप पर हमला करती है वैसे ही सांप उसे पकड़ लेता और जमीन पर लेकर गिर जाता है। वीडियो के अंत में सांप इस बहादुर मां को अपने कुंडली में जकड़ लेता है। चिड़िया अपनी जान को मौत के मुंह में डालकर अपने अंडों को बचाने में कामयाब हो जाती है। क्योंकि वीडियो में यह नहीं पता चल पाता है कि, आखिर चिड़िया के साथ क्या हुआ है ऐसे में कहना मुश्किल है कि, चिड़िया मरी या फिर बची।

Viral Video देख यूजर्स को हो रहा अफसोस

इस घटना के वायरल वीडियो (Viral Video) को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स अकाउंट से 10 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख 61 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं । वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। अधिकतर यूजर्स का यही कहना है कि, कैमरा चाहता तो इस चिड़िया को बचा सकता था। इसके साथ ही कुछ लोग इस चिड़िया को काफी बहादुर बता रहे हैं। ये वीडियो अफसोसनाक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026