---Advertisement---

Viral Video: मुर्गे के लिए मसीहा बनी बिल्ली, देखें कैसे कुत्ते पर हमला कर निवाला बनने से बचाया ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते और बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिल्ली ने कुत्ते पर हमला करके मुर्गे की जान बचाई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 14, 2024 5:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान हो या फिर कोई जानवर हो, कब किसके लिए मसीहा बन जाए कोई नहीं जानता है? आज के इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इस वीडियो में एक कुत्ता (Dog) दिखाया गया जो कि, मुर्गे पर हमला करके उसे खाने वाला ही होता है तभी, पीछे से एक बिल्ली (Cat) आ जाती है और कुछ ऐसा कर देती है , जिसकी वजह से कुत्ते को वहां से दुम दबाकर भागना पड़ता है तो वहीं मुर्गे (Hen) की जान बच जाती है।

बिल्ली ने हिम्मत दिखाकर मुर्गे की कुत्ते से बचाई जान

Watch Video

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को kaium_ahmad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक कुत्ते ने मुर्गे को पकड़ा हुआ है और उसे अपने पंजों से दबोचे हुए है। इस दौरान वह उसे खाने की सोच ही रहा होता है लेकिन, तभी पीछे से एक काले रंग की बिल्ली आ जाती है और कुत्ते को धक्का देकर किसी तरह से इस मुर्गे की जान बचा लेती है। इतना ही नहीं वह कुत्ते को इतने गुस्से से देखती है कि, कुत्ते को अपनी दुम दबाकर वहां से भागना पड़ जाता है और ये वीडियो कैमरे में कैद जाता है। ये घटना कब और कहां की है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे बिल्ली की तारीफ

इस वीडियो को kaium_ahmad इंस्टाग्राम अकाउंट पर 31 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख 20 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘बिल्ली ने मुर्गे को बचाकर बहुत अच्छा काम किया है’। इसके साथ ही काफी यूजर्स का कहना है कि, कैमरामैन को बिल्ली की मदद करना चाहिए थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026