---Advertisement---

Viral Video: बीच सड़क बुलेट पर कपल ने की कुछ ऐसी आशिकी, अब पीछे पड़ गई पुलिस

राजस्थान के कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक नियम का उलंघन करते हुए कपल मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 9, 2023 2:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपको लखनऊ में बाइक पर बैठकर रोमांस करने वाले कपल तो याद ही होंगे। यूपी पुलिस को चुनौती देते हुए ये कपल चलती बाइक पर बैठकर रोमांस कर रहे थे। ऐसे में यूपी की पुलिस ने उन्हें 24 घंटे के अंदर पकड़कर अंदर कर दिया था। कपल के रोमांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ऐसे में अब होली के दिन राजस्थान से भी एक ऐसा ही वीडियो आया है। इस वीडियो में कपल लखनऊ की तरह ही चलती बाइक पर बैठेकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो महज कुछ ही सेकेंड का है लेकिन यातायात नियमों पर कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।

जयपुर के बी-2 बाईपास का है वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो महज 12 सेकंड का है लेकिन इसने ट्रैफिक रूल की धज्जियां उड़ा दी हैं। जहां देश के लोग खुशी – खुशी होली का त्योहार मना रहे थें, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में ये कपल चलती बाइक पर मस्ती करते दिखाई दिए। वायरल हो रहा यह वीडियो जयपुर के बी-2 बाईपास का बताया जा रहा है।

Also Read: Viral Video: दिल्ली पुलिस के जवान ने गाया ऐसा गाना की अरमान मलिक भी हुए उनके मुरीद, वीडियो पर दिया इस तरह का रिएक्शन

 वीडियो में रोमांस करते दिखें कपल

होली का त्योहार मानाने के बाद जैसे ही राजस्थान के एक कपल सड़कों पर निकलें देखते ही देखते वायरल हो गए। बता दें कि तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की गाड़ी की टंकी के पास बैठी हुई दिखाई दे रही है। लड़का भी बड़ी मस्ती के साथ अपने बुलेट को चला रहा है। इस वीडियो में कपल ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है। ऐसे में वहां खड़े कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जब राजस्थान पुलिस के पास पहुंचा तो हड़कंप सा मच गया। फिलहाल अब पुलिस कपल को ढूंढ रही है। राजस्थान पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द हम इन दोनों को पकड़ कर संबंधित धारा के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026