---Advertisement---

Viral Video: हदें पार! लड़की ने अपने पिता को किया इंस्टाग्राम पर ब्लॉक, पॉडकास्ट पर गर्व से कही ये बात

Viral Video: पॉडकास्ट में एक लड़की ने अपने पिता को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो गए। यह पॉडकास्ट का वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसमें वह यह कहती है कि पिता की रोकटोक की वजह से वह उन्हें सोशल मीडिया से ब्लॉक कर चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2024 6:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आजकल की दुनिया में बच्चे मां बाप को ओल्ड फैशन समझते है और जाहिर सी बात है ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आज की जेनरेशन में बीते 15 सालों में बहुत तेजी से बदलाव आया है। मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और आधुनिक टेक्नोलोजी के आने के बाद पिछली जेनरेशन आज की युवा पीढ़ी ने काफी पिछड़ी हुई नजर आती है। घरों में बच्चों को जेनरेशन गैप के मुद्दे पर पैरेंट्स से बहस करते देखना आम बात हो गई है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे इस जेनरेशन गैप की कड़वी सच्चाई खुलकर सामने आई है। ये साफ दिखाई देता है कि आज की जेनरेशन बहुत फास्ट फॉरवर्ड है।

माता पिता आजकल के ट्रेंड से अनजान

वीडियो में एक फीमेल इनफ्लुएंसर बात करते हुए बताती है कि कैसे उनके माता पिता आजकल के ट्रेंड से अनजान है और मॉर्डन जेंजी स्टाइल से कितने दूर है। महिला इनफ्लुएंसर एक पॉडकास्ट में इंटरव्यू देती दिखाई दे रही है और बता रही है कि हाल ही में उनके साथ एक वाकया हुआ जिसमे उनके पिता के एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो देखा जिसमे वो मेल पार्टनर के साथ थी। ये वीडियो पसंद ना आने पर उनके पिता के दोस्त ने वीडियो उनके पापा को भेजकर शिकायत की ओर बताया की अपनी लड़की को थोड़ा समझाए। इनफ्लुएंसर के पापा को बुरा महसूस हुआ और उन्होंने अपनी बेटी को समझने की कोशिश की ओर कहा कि वो इस तरह का कंटेंट न बनाए।

बेटी के इग्नोर करने पर पिता अपसेट

अपनी इनफ्लुएंसर बेटी के इग्नोर करने पर पिता अपसेट हो जाते है और बेटी की मां से अपनी नाराजगी जाहिर करते है। इसपर मां अपनी बेटी को बताती है कि उनके वायरल विडियोज को देखकर उनके पापा काफी उदास है और वो अपने पापा को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दे। इनफ्लुएंसर अपने पिता को ब्लॉक कर देती है। कुछ टाइम बाद उसके पापा कहते है कि उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो उसे मैसेज किया है और जवाब में इनफ्लुएंसर कहती है कि पापा आप मुझे कुछ सेंड ही नही कर सकते क्योंकि आपको तो मैंने ब्लॉक किया हुआ है।

लोगों ने दी इस तरह प्रतिक्रिया

हालांकि ये बात महिला इनफ्लुएंसर ने बड़े हंसते हुए बताई पर इसके पीछे का जो कड़वा सच है वो सोशल मीडिया यूजर्स ने भलीभांति समझा और कमेंट्स में बताया कि आजकल की जेनरेशन अपने मूल संस्कारों को पीछे छोड़कर जो तरक्की और स्टारडम हासिल करना चाहती है उससे उनके अपने दूर हो रहे है। ये बात अभी बहुत लोगों को समझ नहीं आ रही होगी पर ये कहीं न कहीं आने वाले समय में बहुत से परिवारों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन सकता है। वायरल वीडियो में बहुत से लोग लड़की का समर्थन करते भी नजर आए पर अधिकांश ने उसके बिहेवियर को गलत ही बताया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026