Viral Video: करीब 2 करोड़ के बजट में तैयार हुई हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। वहीं इस सबके बीच नीम करोली बाबा पर आधारित यह फिल्म चर्चा का विषय बना हुआ है जहां फैंस इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अद्भुत चमत्कार और आस्था का नाम दिया जा रहा है। जहां एक महिला हनुमान अंश देखते-देखते चीखने लगती है। आइए जानते हैं वायरल वीडियो में क्या हुआ जो चर्चा में है और लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं।
क्या है हनुमान अंश फिल्म से थिएटर के वायरल वीडियो की सच्चाई
While watching the movie Hanuman Ansh in a theatre today, a woman suddenly started screaming and seemed to have no control over her body.
This happened while she was listening to the Hanuman Chalisa, and she became emotional.
When a film reaches your heart and you get… pic.twitter.com/16f240cwS7
— Rohit (@Iam_Rohit_G) September 2, 2026
वायरल वीडियो को @Iam_Rohit_G एक्स चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “आज थिएटर में मूवी देखते समय एक महिला अचानक चीखने लगी और ऐसा लगा कि उसका अपने शरीर पर कोई कंट्रोल नहीं रहा। यह तब हुआ जब वह हनुमान चालीसा सुन रही थी, और वह इमोशनल हो गई। जब कोई फिल्म आपके दिल तक पहुंचती है और आप पूरी तरह से भगवान की भक्ति में खो जाते हैं, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होता। जय हो नीम करोली बाबा की।”
Viral Video पर लोग किस तरह से कर रहे रिएक्ट
इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हनुमान चालीसा की आवाज थिएटर में गूंज रही है और महिला बेसुध होकर चिल्ला रही है। उसे इस बात की भी खबर नहीं है कि वह थिएटर में लोगों के बीच मौजूद है जहां अफरातफरी देखी जा रही है। महिला बेसुध होकर चिल्लाती नजर आ रही है और लोग इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उसकी मदद के लिए भी आगे आए हैं। पुरी तरह से खलबली मची हुई है। इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जहां एक यूजर ने कहा, “शायद मेंटल हेल्थ की परेशानी होगी। एक यूजर ने कहा यह ड्रामा भी हो सकता है। एक यूजर ने कहा मेंटल चेकअप करवाओ यार तो एक ने कहा भगवान इसको सद्बुद्धि दे।
वहीं इस वीडियो को कुछ लोग पुराना बता रहे हैं लेकिन फिलहाल यह आग की तरह वायरल हो रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
