---Advertisement---

Viral Video: भक्ति या चमत्कार! ‘हनुमान अंश’ देखते-देखते बेसुध होकर चीख मारने लगी महिला, थिएटर में फैली दहशत तो देखें फिर क्या हुआ

Viral Video: क्या वाकई हनुमान अंश मूवी देखते देखते एक महिला वही थिएटर में बेसुध हो जाती है। आखिर ऐसा क्या होता है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर अफरातफरी मच गई है। लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2026 1:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: करीब 2 करोड़ के बजट में तैयार हुई हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। वहीं इस सबके बीच नीम करोली बाबा पर आधारित यह फिल्म चर्चा का विषय बना हुआ है जहां फैंस इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अद्भुत चमत्कार और आस्था का नाम दिया जा रहा है। जहां एक महिला हनुमान अंश देखते-देखते चीखने लगती है। आइए जानते हैं वायरल वीडियो में क्या हुआ जो चर्चा में है और लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं।

क्या है हनुमान अंश फिल्म से थिएटर के वायरल वीडियो की सच्चाई

वायरल वीडियो को @Iam_Rohit_G एक्स चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “आज थिएटर में मूवी देखते समय एक महिला अचानक चीखने लगी और ऐसा लगा कि उसका अपने शरीर पर कोई कंट्रोल नहीं रहा। यह तब हुआ जब वह हनुमान चालीसा सुन रही थी, और वह इमोशनल हो गई। जब कोई फिल्म आपके दिल तक पहुंचती है और आप पूरी तरह से भगवान की भक्ति में खो जाते हैं, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होता। जय हो नीम करोली बाबा की।”

Viral Video पर लोग किस तरह से कर रहे रिएक्ट

इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हनुमान चालीसा की आवाज थिएटर में गूंज रही है और महिला बेसुध होकर चिल्ला रही है। उसे इस बात की भी खबर नहीं है कि वह थिएटर में लोगों के बीच मौजूद है जहां अफरातफरी देखी जा रही है। महिला बेसुध होकर चिल्लाती नजर आ रही है और लोग इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उसकी मदद के लिए भी आगे आए हैं। पुरी तरह से खलबली मची हुई है। इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जहां एक यूजर ने कहा, “शायद मेंटल हेल्थ की परेशानी होगी। एक यूजर ने कहा यह ड्रामा भी हो सकता है। एक यूजर ने कहा मेंटल चेकअप करवाओ यार तो एक ने कहा भगवान इसको सद्बुद्धि दे।

वहीं इस वीडियो को कुछ लोग पुराना बता रहे हैं लेकिन फिलहाल यह आग की तरह वायरल हो रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 3, 2026

Badshah

सितम्बर 3, 2026

Toxic Box Office Collection Day 8

सितम्बर 3, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 20

सितम्बर 3, 2026

Asim Riaz

सितम्बर 3, 2026

Taapsee Pannu

सितम्बर 3, 2026