Viral Video: पलंग से बीवी को बांधकर पति ने किया महा-अपराध, सजा देख लोगों ने पकड़ा सिर

Viral Video: सोशल मीडिया मीडिया पर बीवी के हाथों को बांधकर अनोखी सजा देते पति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख लोगों को हंसी आ रही है। वहीं, कुछ यूजर्स आदमी के अंजाम की चिंता कर रहे हैं।

Viral Video

Picture Credit: Shyam pal Singh X

Viral Video:   पति और पत्नी की कभी-कभी कुछ ऐसी हरकतें सामने आ जाती है, जिन्हें देखकर खराब से खराब मूड भी ठीक हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो चर्चाओं में बना हुआ है। इसमें पति अपनी बीवी के हाथों को बांधकर अनोखी सजा दे रहा है। आपको बता दे, दुनिया में वैसे तो कई तरह के अपराध होते हैं, लेकिन किसी गोलगप्पा प्रेमी के सामने उसके हाथ बांधकर खुद अकेले-अकेले गोलगप्पे खाना यह किसी महा-अपराध से कम नहीं है। इसी  क्राइम और सजा से जुड़ा एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।

पति ने बीवी को दी अनोखी सजा

पति और पत्नी के इस वायरल वीडियो को Shyam pal Singh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘ये तो महिला के साथ बहुत बड़ी ना इंसाफी हो गयी उसका हाथ बाधकर खुद गोलगप्पे खा रहा है, ये जुर्म महिला कैसे बर्दास्त करेंगी।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,  एक आदमी अपनी बीवी के हाथों को पलंग से बांधे हुए है और उसे चिड़ा-चिड़ाकर  गोल गप्पे खा रहा है। इस दौरान लड़की गुस्से से तड़प रही है। वो भी गोल गप्पे खाना चाहती है। लेकिन पति अकेले खा रहा है। इतना ही नहीं महिला की बेबसी को कैमरे में भी रिकॉर्ड कर रहा है। पति और पत्नी के इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।

Viral Video यूजर्स को चौंका रहा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 1 सितंबर 2026 को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस पर 17000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये तो बहुत गलत बात है अकेले ही सारे गोलगप्पे खाए जा रहा है।’ दूसरा लिखता है, ‘बहुत महंगा पड़ेगा बाद में’। तीसरा लिखता है, ‘वो छूटी तो एक न खाने देगी’। इस फनी वीडियो को यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version