---Advertisement---

Viral Video: क्या ट्रेन में बच्चे की छाती को मां ने सच में पैरों से कुचला? वीडियो पर यूजर्स ने उठाए सवाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडिया वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि, मां अपने बच्चे को पैरों से मार रही है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की राय अलग-अलग बट गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 25, 2025 12:24 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता है? यहां पर अकसर ऐसी वीडियोज सामने आती रहती हैं। जिन्हें देखकर समझ ही नहीं आता है कि, वीडियो में जो दिख रहा है वो सच है या फिर दावा। ये वायरल वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक ट्रेन में बैठी महिला को कलयुगी मां बताया जा रहा है। वीडियो को देखकर कुछ लोग बोल रहे हैं कि, महिला पैरो से बच्चे को दबाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है जो दिख रहा है वो बिल्कुल गलत है।

ट्रेन में मां की किस हरकत पर यूजर्स ने उठाए सवाल?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस Train Viral Video को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे pdevi3379 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 जून को अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘कलयुग की मां देख लोग भाई’।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला ट्रेन की सीट पर बैठी हुई है। सीट के नीचे दो बच्चे लेटे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ महिला के पास भी एक बच्चा बैठा हुआ है। महिला के पैर बच्चे की छाती पर हैं और वो उसे दबाने की कोशिश कर रही है। वीडियो को देखकर कुछ लोग ऐसा अंदाजा लगा रहा है। इसके साथ ही महिला वीडियो बना रहे शख्स को भी देख रही है। ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि, मां वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को देख अनकंफर्टेबल हो रही है और अपने बच्चे को सोने की जगह दे रही है। वीडियो की सच्चाई क्या है, इसकी पुष्टि तो हम भी नहीं करते हैं।

Viral Video देख यूजर्स की बटी राय

मां की ममता पर सवाल उठाते इस वायरल वीडियो पर यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक लिखता है कि, ‘जो वीडियो बना रहा है वो पहले बच्चे को तो बचा ले मार रही है उसको।’ दूसरा लिखता है, ‘उसको मारना चाहती है क्या?’ ‘तीसरा लिखता है कि, ‘पैर नहीं साड़ी है कुछ तो अक्ल का इस्तेमाल करो’। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, ‘मां अपने बच्चे को सोने की जगह दे रही है।’ वीडियो पर यूजर्स की राय बट गई है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026