---Advertisement---

Viral Video: क्या पितृ पक्ष में महिला ने Mahindra Thar खरीदकर कर दी गलती? पहली मंजिल से थार उड़ाने वाली औरत पर यूजर्स ने उठाए सवाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला और Mahindra Thar गाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें औरत ने शोरुम की पहली मंजिल से ही थार की ऐसी स्पीड भरी की नीचे आ गई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 10, 2025 2:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बीते दिन से ही दिल्ली के निर्माण विहार की एक घटना खबरों में बनी हुई है। यहां पर एक महिला ने Mahindra Thar खरीदी थी। वो जैसे ही नींबू को पिचाने वाली रस्म करने के लिए कार में बैठी वैसे ही गाड़ी का एक्सीलेटर बढ़ा दिया। इसके बाद थार पहली मंजिल से उड़ते हुए सीधे जमीन पर आयी। इस दौरान शोरुम के शीशे तो टूटे ही हैं, इसके साथ ही महिला को भी काफी गंभीर चोटें लगी हैं। इस घटना के वायरल वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग महिला को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि, औरत ने पितृ पक्ष में कार खरीदी है, इसलिए वो हादसे का शिकार हुई है।

Mahindra Thar खरीदते ही महिला हुई हादसे का शिकार

इस Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ndtvindia ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा है कि, “नींबू पर चढ़ानी थी थार, महिला ने पहली मंजिल से ही कुदा दी दिल्ली के निर्माण विहार में स्थित महिंद्र शोरूम से महिला ने 27 लाख की थार खरीदी और शोरूम में ही पूजापाठ की, महिला को कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था लेकिन महिला ने ज्यादा एक्सीलेटर दिया और कार बिल्डिंग को तोड़ते हुए 15 फीट नीचे गिर गई।”

Watch Video

इस दौरान महिला को काफी चोटें लगी हैं। इस खौफनाक घटना के बाद महिन्द्रा शोरुम ने कोई भी केस महिला के खिलाफ दर्ज नहीं कराया है। इसके साथ ही शोरुम के मालिक की तरफ से ही महिला को अस्पताल पहुंचाया गया था। अब इस घटना का वीडियो Social Media जब वायरल हुआ तो यूजर्स इसे पितृ पक्ष का दोष बताने लगे हैं।

Viral Video देख यूजर्स को क्यों आयी पितृ पक्ष की याद

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 98000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वही, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एकर यूजर लिखता है, इसलिए पितृपक्ष में कोई नई चीज़ नहीं ख़रीदनी चाहिए। दूसरा लिखता है, श्राद्ध में ऐसी चीजे नहीं खरीदनी चाहिए। वहीं, कई सारे लोगों को कहना है कि, पितृ पक्ष में इसीलिए कोई सामान नहीं खरीदना चाहिए। 7 सितंबर से Pitru Paksha 2025 शुरु हो चुके हैं। ये 21 सितंबर तर चलेंगे। सनातन धर्म में इस दौरान कोई भी शुभ काम करने के लिए मना किया गया है। लोहे से लेकर घर और कपड़ा सहित तमाम शुभ कार्य करने पर मनाही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026