---Advertisement---

Viral Video: घिनौना! नोएडा के इस हॉस्पिटल में दबंगों का आतंक, सिक्योरिटी गार्ड और महिलाकर्मी के साथ मारपीट को देख खौल उठेगा खून

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में दो दबंग युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। उन्होंने महिला गार्ड के साथ भी मारपीट की।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2024 5:18 अपराह्न | Updated: सितम्बर 18, 2024 7:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यूपी के नोएडा से अस्पताल में गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है। निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे जहां दो दबंग शख्स ने लिफ्ट के पास सिक्योरिटी गार्ड और महिला कर्मी की वह हालत की है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। निश्चित तौर पर इस तरह की गुंडागर्दी को देखने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो (Video) में खास जिसकी वजह से चर्चा में है ये दबंग शख्स और मारपीट के इस वीडियो ने सनसनी मचा दी है।

Viral Video में गुंडागर्दी देख होगी हैरानी

@SachinGuptaUP एक्स चैनल से जारी इस वीडियो के साथ कैप्शन में पूरी जानकारी दी गई है। वीडियो के साथ लिखा गया, “नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में गुंडागर्दी का यह वीडियो। देखिए लिफ्ट में जाने को लेकर कहासुनी हुई तो दो दबंग युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड को जमीन पर गिराकर पीटा। बचाव में आई महिला गार्ड को भी नहीं बख्शा।”

Viral Video में बचाव में आए लोगों की दबंगों ने नहीं सुनी

इस वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह पहले दोनों दबंग युवक जमीन पर सिक्योरिटी गार्ड को पटक देता है और फिर उसके साथ मारपीट करने लगता है। तभी बचाव में एक महिला वहां पहुंचती है लेकिन उसमें से एक युवक ने उसे धक्का मार कर नीचे गिरा दिया। मारपीट को रोकने आने वाले किसी भी शख्स की दोनों दबंग युवकों ने नहीं सुनी और वे ताबड़तोड़ उस सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर रहे हैं।

Viral Video पर DCP नोएडा ने कहीं ये बात

इस वीडियो को देखने के बाद लोग यूपी पुलिस और नोएडा पुलिस को इस मामले में संज्ञान लेने के लिए कह रहे हैं। वही DCP नोएडा ने कमेंट में इस बात की जानकारी दी है कि संदर्भित प्रकरण में थाना सेक्टर 126 पर अभियोग पंजीकृत कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। एक ने कहा अब हॉस्पिटल भी सुरक्षित नहीं है तो दूसरे ने कहा इतनी गुंडागर्दी वह भी जेपी हॉस्पिटल में कृपया इन गुंडों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

अक्टूबर 3, 2026

Viral Video

अक्टूबर 2, 2026

Rain Alert 3 October 2026

अक्टूबर 2, 2026

Viral Video

अक्टूबर 2, 2026

Mumbai Viral Video

अक्टूबर 2, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 2, 2026