---Advertisement---

Viral Video: राखी की मेंहदी में दिखा डिजिटल इंडिया का असर, क्यूआर कोड वाला से खास डिजाइन खूब हो रहा वायरल

आपने मेहँदी की कई डिज़ाइन देखी होगी। मगर आज की वीडियो जैसी मेहँदी डिज़ाइन आपने पहले नहीं देखि होगी। सोशल मीडिया पर एक QR कोड वाली मेहँदी डिज़ाइन खूब वायरल हो रही है। लोग मेहँदी आर्टिस्ट के यूनिक आईडिया को देख हैरान है। साथ ही उसकी खूब तारीफ भी कर रहे है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 31, 2023 1:29 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज हम डिजिटल युग में हैं। किसी को पैसा ट्रांसफर करना हो या हमें कोई सामान मंगवाना हो आज पैसों का आदान-प्रदान पूरी तरह से यूपीआई के माध्यम से किया जाने लगा है। यह पैसे के आदान-प्रदान का कन्वेंशनल तरीका बन चूका है। आप भी गूगल पे या paytm से ही किसी को पैसा भेजते या प्राप्त करते होंगे। यूपीआइ से पैसा पे करते समय हमें क्यूआर कोड को स्कैन करना पड़ता है। मगर आपने कभी क्यूआर कोड वाली मेंहदी के बारे में सुना है। यदि नहीं तो आज की विडियो में हम आपको एक ऐसी क्यूआर कोड वाली मेंहदी दिखाने जा रहे है जिसे देख आपको यकीन नहीं होगा। क्यूआर कोड वाली यह मेंहदी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

क्यूआर कोड वाली मेंहदी हो रही है वायरल

आपको बता दे की राखी के लिए लगवाई गई क्यूआर कोड डिजाइन वाली मेंहदी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। क्यूआर कोड वाली यह मेंहदी डिजाइन की विडियो yash_mehndi नामक इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा शेयर की गई है। विडियो में आप एक महीला के हाथ पर क्यूआर कोड वाली मेंहदी डिजाइन देख रहें होंगे। वायरल हो रहे इस विडियो में आप देख सकते है की क्यूआर कोड वाले इस मेहंदी को स्कैन करके भाई राखी का शगुन देने की कोशिश करता है।

वीडियो में ऐसा दिखाई दे रहा है की क्यूआर कोड वाली यह मेहंदी स्कैन भी हो जाती है। इन दिनों यह विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आपने भी इससे पहले ऐसा यूनिक मेहंदी डिजाइन नहीं देखा होगा। लोग इस वायरल विडियो को देख हैरान हैं। कुछ समय पहले पोस्ट की गई इस विडिओ को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुकी है। कुछ लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है की क्या सच में यह क्यूआर कोड डिजाइन वाली मेहंदी स्कैन होती है। अगर आपके भी मन में ऐसा कुछ चल रहा है तो हम आपको इस विडियो की सच्चाई बताते हैं।

क्या है विडियो की सच्चाई

आपको बता दे की क्यूआर कोड वाली यह मेहंदी डिजाइन यश नाम के एक मेहंदी आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन को यूनिक ट्विस्ट देने की वजह से लोग इस विडियो को खुब पसंद कर रहें हैं। मगर आपको बता दे की  इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस विडिओ में यह बात बताई गई है की यह क्यूआर कोड काम नहीं करता है। यह वीडियो मजह फन के लिए बनाया गया है। यश ने वीडियो शेयर करते हुए यह बात साफ की है की यह वीडियो एडिट की गई है। पेमैंट ट्रांजेक्शन स्क्रीन रिकॉर्डिंग को मेहंदी वीडियो से जोड़कर बनाया गया है। मेंहदी वाला क्यूआर काम नहीं करता है।

लोग कर रहे है कमेंट

मेंहदी आर्टिस्ट के इस यूनिक आइडिया की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इस वायरल वीडियो पर खुब कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “अब दुल्हन अपने हाथों में क्यूआर कोड बनाकर बरातों से शगुन लेगी”। एक यूजर ने कमेंट किया, “आर्टिस्ट को ग्यारह तोपों की सलामी दी जाए”। एक यूजर ने कमेंट किया “यार आइडिया मस्त है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026