---Advertisement---

Viral Video: इमोशनल! प्लेटफॉर्म और धड़धड़ाती ट्रेन के बीच गिरी बेटी तो ढाल की तरह पिता बन गया सुपरहीरो, देखें वीडियो का अंत

Viral Video: ट्रेन पटरी के बीच गिरी बेटी को देखकर आखिर पिता ने जो किया हुआ आपको इमोशनल कर देगा। आइए देखते हैं क्या हुआ इसका अंत, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2025 6:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: माता पिता के लिए अपनी औलाद क्या मायने रखती है शायद आजकल की यंग जनरेशन को इतना ख्याल न हो पर पेरेंट्स अपनी तरफ से हर कोशिश करते है ताकि उनके बच्चे सेफ रहे। अपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जब अपने बच्चों की जान पर बात आए तो मां बाप अपनी जिंदगी दांव पर लगाने से भी नहीं चूकते। इस प्यार को शायद कोई नाम नहीं दिया जा सकता क्योंकि ये निस्वार्थ होता है। हाल ही में एक ओर Video Viral हो रहा है जिसमें एक पिता ने अपनी बेटी की जान बचाने के लिए मौत का सामना किया।

Viral Video में पिता का बेटी के लिए अमिट प्यार देख रह जाएंगे स्तब्ध

@awkwardgoogle x से शेयर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच एक लड़की गिरी हुई है और एक शख्स उसे बचाने के लिए उसके ऊपर आकर ढाल बन जाता है जिससे लड़की को कोई चोट न आए। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि शख्स इस लड़की का पिता है और जैसी ही उसकी बेटी प्लेटफॉर्म से फिसल का पटरियों पर गिर जाती है तो पिता पलक झपकते ही पटरियों पर कूद जाता है और बेटी के पकड़कर प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच की जगह में लेट जाता है।

बेटी को चोट न आए इसके लिए वो खुद मानव ढाल बन जाता है और ट्रेन धड़धड़ाते हुए दोनों के ऊपर से गुजरती रहती है। हालांकि ट्रेन गुजरने के बाद क्या हुआ इसका Viral Video अभी सामने नहीं आया है पर उम्मीद जताई जा रही है कि बाप और बेटी दोनों इस हादसे में सुरक्षित बच गए।

वायरल वीडियो को देखकर सहम गए यूजर्स

सोशल मीडिया यूजर्स इस Viral Video को देख पिता की जमकर सराहना कर रहे है और बहुत से यूजर्स का कहना है कि इस भयावह स्थिति में एक पिता ही अपना सब कुछ झोंक कर जान बचा सकता है। बहुत से यूजर्स इस पिता की दिलेरी की तारीफ कर रहे है तो कुछ का कहना है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर हादसे आम हो गए है तो अपनी सुरक्षा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। कुछ यूजर्स का कहना है कि ये एक सांसे रोक देना वाला वाकया है जब एक पिता की बहादुरी के आगे मौत भी हार गई।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1

सितम्बर 6, 2026

Miss World 2026

सितम्बर 5, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Tamilnadu Viral Video

सितम्बर 5, 2026