---Advertisement---

Viral Video: जोशीला मरीज! अधमरा होकर अस्पताल पहुंचे पेशेंट को अचानक चढ़ा जोश, स्टाफ को कूद-कूदकर पीटा, देखने वाले दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मरीज का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अस्पताल में मौजूद लोगों को उछल-उछलकर मार रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स दंग हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 11, 2025 6:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अस्पताल में मरीजों की हालत देखकर अकसर लोगों को तरस भी आता है और दुख भी होता है। इसकी एक ये भी वजह है कि, यहां पर लोग परेशान होकर ही पहुंचते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी मरीज को लोगों को उछल-उछकर मारते हुए देखा है? हम दावे से कह सकते हैं, इसकी कल्पना तक नहीं की होगी। लेकिन Social Media पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के आपको कुछ देर के लिए अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। क्योंकि इसमें अधमरी हालत में अस्पताल पहुंचा पेशेंट लोगों को अचानक कूद-कूदकर मारना शुरु कर देता है।

अधमरे मरीज ने अस्पताल में जमकर की मारपीट

इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।

Watch Video

https://twitter.com/BjpSpokeperson_/status/1932495942105915675

लेकिन इसे एक्स पर Chitraahh Commentary नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘होगा युद्ध तो उतरेंगे हम भी मैदान में सीरियस बीमार हूं मरा थोड़ी हूं ।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, सीरियस हालत में दो लोगों के सहारे एक मरीज हॉस्पिटल से बिस्तर तक पहुंचता है। लेकिन तभी आपस में कुछ लोग भिड़ जाते हैं। जो लोग लड़ाई कर रहे हैं, उनमें शायद पेशेंट के जानने वाले भी हैं, तभी तो वो अचानक से बिस्तर से उठ जाता है और उछल-उछलकर लोगों को पीटना शुरु कर देता है। मरीज को देखकर लग ही नहीं रहा है कि, अब तक जो अधमरी हालत में आया था अचानक से उसे क्या हुआ है?

Viral Video देख यूजर्स दे रहे मजेदार प्रतिक्रियाएं

मरीज के द्वारा पिटाई के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 10 जून को अपलोड किया गया था। इस पर कुछ ही घंटों में 3 लाख 94 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘पता नहीं कहां से बीमारियों में ताकत आ गई है।’दूसरा लिखता है, ‘भाई अपने पद की गरीमा भूल गया है लड़ाई झगड़ा के जोश में’। तीसरा लिखता है, ‘मरा नहीं है ना अभी’। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026