Viral Video: इंसान की क्रूरता की कोई सीमा नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन माता-पिता के साथ हैवानित करती कलयुगी औलादों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा और अफसोस दोनों आता है। लेकिन उसके बाद भी इस तरह के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। एक नया वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स की रुह कांप रही है। दरअसल, एक बेटा अपने पिता को कार से निकालकर सड़क पर फेंक देता है। इसके साथ ही लातें बरसाना शुरु कर देता है। इस घटना का वीडियो सोच में डाल देने वाला है।
गाड़ी से बेटे ने पिता को फेंका
कलेजा कंपा देने वाली ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे thevyangindia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हालहि में अपलोड किया गया है।
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बेटा कार से उतरता है और बाप को सड़क किनारे फेंक कर लातें बरसाना शुरु कर देता है। इस दौरान आदमी रोता और बिलखता है। कलुयगी बेटे के जाने के बाद बेबस आदमी सामने से वीडियो बना रहे शख्स के पास जाकर हाथ जोड़कर रोना शुरु कर देता है। इस दौरान पिता की बेबसी साफ देखी जा सकती है। इस वीडियो को देख यूजर्स का कलेजा कांप रहा है।
Viral Video देख यूजर्स को आया गुस्सा
इस वायरल वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘ये सच में बहुत ही दुखी कर देने वाला है, इस लड़के को ये वापस जरुर मिलेगा’। दूसरा लिखता है, ‘ये दिन देखने के लिए पैदा किया था’। तीसरा लिखता है, ‘वीडियो बनाने वाले बचाना चाहिए था’। इस वीडियो के देख यूजर्स कलुयगी बेटे पर कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं।






