---Advertisement---

Viral Video: उड़ता सांप! बिल्डिंग से बंदरों की तरह छलांग लगाता स्नेक कैमरे में कैद, अद्भुत कला देख फट जाएंगी आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो ऊंचाई से ऐसे छलांग लगा रहा है, जैसे कि वो बंदर हो। जमीन पर रेंगने वाले इस जीव की अनोखी कला चकित कर रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 5, 2025 2:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दुनिया में आपने सांप की कई तरह की प्रजातियां देखी होंगी, लेकिन यकीन मानिए बंदर की तरह छलांग लगाते Snake Viral Video को शायद ही कभी देखा होगा। इसमें जमीन पर रेंगने वाले इस जीव की अद्भुत कला देखने को मिल रही है। ये वीडियो किसी को भी सोचने पर मजबूर कर सकता है। Social Media पर ये वीडियो काफी देखा जा रहा है। बहुत ही कम ऐसा होता है जब ऐसे नजारे कैमरे में कैद होत हैं।

बंदर की तरह छलांग लगाता सांप कैमरे में कैद

ये Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Wildlife Warrior नाम के एक्स हैंडले से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, किसी ऊंची बिल्डिंग पर सांप लटका हुआ है। इस दौरान वो जमीन पर छलांग लगाने की कोशिश कर रहा है। वो धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और अचानक से जंप कर देता है। इसके बाद सांप सीधे जमीन पर आकर गिरता है। हैरानी की बात ये है कि, इस दौरान इस जीव को जरा सी भी चोट नहीं लगती है। इस तरह की छलांग बंदर ही लगाते हैं, लेकिन सांप ने वो करके दिखा दिया जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की है।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

सांप का जमीन पर जंप करने का ये अनोखा और अद्भुत वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 5 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कुछ ही देर में 15000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही तमाम सारे यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर तो इतना अचंभित हो जाता है कि, कमेंट में ही लिख देता है मैंने अभी तक इसके बारे में नहीं सोचा था। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है। फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि, ये सांप कौन सी प्रजाति का है?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026