Viral Video: एप्पल ने अभी हालहि में 9 सितंबर 2026 को आईफोन 18 सीरीज को लॉन्च किया है। इस बार आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल ही आए हैं। जिनकी सेल 18 सितंबर 2026 से शुरु हो चुकी है।इसके साथ ही शोरुम के बाहर यूजर्स की लंबी-लंबी लाइन दिखने लगी है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एनर्जी ड्रिंक लेकर लोग रात काट रहे हैं और शोरुम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे क्रेज कह रहे हैं, तो कई लोग ग्राहकों की अमीरी देखकर हैरान हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में इस बार आईफोन की कीमतें काफी ज्यादा हैं।
Apple iPhone 18 Pro और iPhone Pro Max को खरीदने के लिए यूजर्स ने की रात काली
आईफोन 18 प्रो और आईफोन प्रो मैक्स को खरीदने का क्रेज लोगों में दिखने लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर dainikjagrannews ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने से पहले ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के ऐपल स्टोर के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई ग्राहक रात से ही कतार में खड़े होकर नए मॉडल को सबसे पहले खरीदने का इंतजार कर रहे थे।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, रात में जागने के लोगों के हाथों में एनर्जी ड्रिंक है और वो सुबह का इंतजार कर रहे हैं। एप्पल के फोन खरीदने वालों की लंबी लाइन और उनकी अमीरी देख हर कोई दंग है। यही वजह है कि, वो जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Viral Video देख यूजर्स का घूमा सिर
आईफोन 18 सीरीज के प्रति लोगों के बढ़ते हुए क्रेज को लेकर यूजर्स काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कितना पैसा है लोगों के पास EMI देने के लिए।’ दूसरा लिखता है, ‘ये लोग अपनी आदतों से गरीब हैं।’ तीसरा लिखता है, ‘तो सरकार को महंगाई वाली बात लेकर कौन लोग रोते हैं?’ इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर काफी बवाल मच रहा है।







