---Advertisement---

Viral Video: रील बनाने के चक्कर में बौखलाई लड़की की रेलवे स्टेशन पर पिटाई, लोग बोले-“पागलखाने ले जाओ”

Viral Video: रेलवे स्टेशन पर रील बनाना लड़की को पड़ा भारी , जमकर हुई पिटाई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 11, 2024 6:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। इंस्टाग्राम रील बनाते हुए वो एक बार भी नहीं सोचते हैं कि, ये किसी को चोट पहुंचा सकता है या उनके उनके साथ भी हादसा हो सकता है। तमाम तरह के हादसों को देखने के बाद भी ये यूजर्स मानते नहीं हैं। इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक लड़की रील बनाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है। लड़की बॉलीवुड के गाने पर अजीबों-गरीब डांस स्टेप्स करने लग जाती है। इस दौरान एक महिला आकर लड़की की पिटाई कर देती है। ये वीडियो अब काफी तेजी से फैल रहा है।

रील के चक्कर में लड़की की हुई पिटाई

इस Viral Video को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, रेलवे स्टेशन पर जमीन पर लोट-लोट कर एक लड़की डांस कर रही है। रील बनाते हुए वो एक महिला से टकरा जाती है। महिला पागल कहकर आगे निकल जाती है, लेकिन फिर से ये लड़की उसी महिला से टकार जाती है। जिसके बाद इस महिला को गुस्सा आ जाता है और वो धक्का देते हुए पिटाई करने लग जाती है। लड़की की इन अजीब हरकतों को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। वहां पर मौजूद भीड़ इस लड़की की अजीब हरकतों के साथ डांस को देख रही है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स को भी लड़की पर गुस्सा आ रहा है और वह इसे पागलखाने में डालने को बोल रहे हैं।

इस वीडियो को seemakanojiya87 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि, “आप लोग मेरी मेहनत देखो हंसाने के लिए क्या नहीं करती मैं?” आपको बता दें, इस लड़की को कुछ दिनों पहले रेलव स्टेशन पर रील बनाने के लिए पुलिस ने भी पकड़ा था। इस लड़की ने माफी मांगते हुए कहा था कि, वो दोबारा ऐसा नहीं करेगी, लेकिन एक बार फिर से इस लड़की का रील वीडियो इंस्टाग्राम पर आ गया है।

Viral Video को देख फूटा लोगों का गुस्सा

इस वीडियो को कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स इसे पागल बता रहे हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि, “इस लड़की को और भी ज्यादा पीटना चाहिए था।” इस वीडियो को कुछ लोग देखकर बोल रहे है कि, “हे भगवान इसे उठा लो वरना ये दूसरों को भगवान के पास पहुंचा देगी।” इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026