---Advertisement---

Viral Video: दिवाली पार्टी में विदेशी बॉस के सामने लड़की ने किया देसी डांस, देख भड़के लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिवाली पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की बॉलीवुड गाने पर विदेशी बॉस के सामने डांस कर रही है। लड़की को देखने के बाद यूजर्स भड़क गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 6, 2026 2:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिवाली सेलिब्रेशन शुरु हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पीली साड़ी में डांस करती लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  यह वीडियो एक कॉर्पोरेट ऑफिस की दिवाली पार्टी का लग रहा है, जहां एक भारतीय लड़की अपने विदेशी बॉस  के सामने देसी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। हालांकि, इस डांस को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और इसे ऑफिस के माहौल के हिसाब से गलत बता रहे हैं। उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है कि, कोई भारतीय लड़की इस तरह से विदेशी नागरिक के सामने गाने पर नाचे।

दिवाली पर विदेशी बॉस के सामने झूमकर नाची लड़की

दिवाली पार्टी में  पीली साड़ी पहनकर लड़की बॉलीवुड सॉन्ग ‘ओ मेरी शाम अवध से आई है, मेरी सुबह बनारस लाई है’ पर डासं कर रही है।  इस दौरान आस-पास ऑफिस के लोग खड़े हैं और इस डांस नंबर को एंजोए कर रहे हैं। वहीं,  कुछ विदेशी लोगों के द्वारा इसे कैमरे में भी रिकॉर्ड किया जा रहा है।

देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफिस को दिवाली की थीम पर खूबसूरती से सजाया गया है। बैकग्राउंड में  देसी गाना बज रहा है। सभी लोग इस खुशी के पल को एंजोए कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हुआ। जिसके कारण वो  ट्रोल कर रहे हैं।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे ट्रोल

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 4 नवंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1.4 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। यूजर्स का विदेशी  बॉस के सामने इस तरह से देसी  लड़की का डांस देखना पसंद नहीं कर रहे हैं।  उन्हें  ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Nagpur Viral Video

नवम्बर 5, 2026