---Advertisement---

Viral Video: हत्यारन बीवियों से खौफ में आया दूल्हा समाज, सुहागरात मनाने के लिए दुल्हन के पास दरोगा को लेकर पहुंचा लड़का, वीडियो का अंत हिला देगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर महिलाओं के खौफ से पीड़ित दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है। वो सुहागरात मनाने के लिए पुलिसवाले के साथ पहुंचता है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसकी वजह से वीडियो वायरल हो जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 11, 2025 7:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से महिलाओं के द्वारा पतियों की हत्याओं के मामले काफी बढ़ गए हैं। मेरठ की मुस्कान रस्तोगी हो या फिर इंदौर की सोनम रघुवंशी इन महिलाओं ने प्रेमी के चक्कर में जिस तरह से पतियों की बेरहमी से हत्या करवायी है। उसे जानने के बाद लोगों को खौफ आने लगा है। यही वजह है कि, कुछ लड़के तो शादी के नाम से ही डरने लगे हैं तो वहीं, कुछ लोग तो Funny Video बनाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो कंटेन्ट क्रिएटर ने बनाया है , जो कि दुल्हन से इतना ज्यादा डर जाता है कि, सुहागरात मनाने के लिए दरोगा को लेकर कमरे तक पहुंच जाता है। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसकी वजह से पुलिसवाले और दूल्हे को सिर पर पैर रखकर भागना पड़ जाता है।

दुल्हन के खौफ से दूल्हा पुलिसवाले के साथ कमरे में पहुंचा

ये मजेदार Viral Video सोशल मीडिया पर AnuRaga_अनामिका नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘पूरे मर्द समाज में डर का माहौल है।’ वीडियो चंद सेकंड का है लेकिन अपने आप में एक अनोखी कहानी बयां करता हुआ है। शादी के बाद दूल्हा पुलिस वाले के साथ सुहारगरात वाले कमरे में चौंकते हुए घुसता है। दोनों दुल्हन के कमरे में एंट्री करते हैं। इसके बाद जैसे ही लड़की दूध देती है, पुलिसवाला उसे पीकर चेक करता है। इसके बाद दुल्हन जैसे ही कुंडी लगाने को बोलती है वैसे ही दोनों सिर पर पैर रखकर भाग जाते हैं। उन्हें लगता है कि, शायद कोई अनहोनी होने वाली है। इस वीडियो को देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Viral Video हंसने पर कर देगा मजबूर

दूल्हा और दुल्हन का ये वायरल वीडियो एक्स पर 10 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 24 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “कुंडी की जगह यें स्क्रिप्ट होनी चाहिए थी दूध पीने के बाद “बेबी हनीमून चले।” दूसरा लिखता है, “मर्द भी ज़ुल्म करता है और दरिंदा है, आप देखें तो अनुपात में आपको मर्दों द्वारा घटित घटनाएँ ज़्यादा मिलेंगी”। तीसरा लिखता है, “सारा मूड खराब कर दिया।” इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी हंसी आ जाएगी।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1

सितम्बर 6, 2026

Miss World 2026

सितम्बर 5, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Tamilnadu Viral Video

सितम्बर 5, 2026