---Advertisement---

Viral Video: दिल फेंक नवाब साहब को हकीम ने लड़की पटाने का सिखाया अनोखा नुस्खा, लेकिन बीवी पर आजमाते ही लगा 11000 वोल्ट का झटका

Viral Video: क्या हुआ जब नवाब साहब को मिला लड़की पटाने का नुस्खा। वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 30, 2024 5:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नवाब साहब की आशिकी के किस्से हम में से सभी ने कभी ना कभी जरुर सुनें होंगे। पहले नवाब साहब सिर्फ कहानियों में दिखते थे लेकिन, अब कंटेन्ट क्रिएटर सोशल मीडिया पर इस कैरेक्टर के जरिए लोगों को हंसा रहे हैं। वह अकसर नवाब साहब और उनकी बेगमों को लेकर वीडियो बनाते रहते हैं। इन्हें देखकर लोगों को काफी हंसी आती है। आज का फनी Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इसे देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट होने वाले हैं क्योंकि इसमें हकीम साहब नवाब को लड़की पटाने का एक ऐसा नुस्खा दे देते हैं जो कि, बाद में उन्हीं पर ही भारी पड़ जाता है।

हकीम के नुस्खे ने खोले कई राज

इस फनी वीडियो को फेमस कंटेन्ट क्रिएटर feelmuneeb ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो की शुरुआत में नवाब साहब मर चुके हकीम साहब का एक लेटर पढ़ रहे है, जिसमें वह-जाते-जाते लड़की पटाने का नुस्खा बता गए हैं। नुस्खा जानकर नवाब साहब खुश हो जाते हैं। हकीम के कहने अनुसार वह किसी बाहर वाली लड़की पर ना जाकर अपनी ही पत्नी पर आमजा लेते हैं। नवाब साहब हकीम के कहने अनुसार अपनी बीवी के कान को दो बार दबाते हैं। वो जैसे ही ये करते हैं पत्नी की तरफ से आवाज आती है आ गए हकीम साहब। ये सुनकर नवाब साहब के होश उड़ जाते हैं, क्योंकि उन्हें पता चल जाता है कि, उनकी बेगम का हकीम साहब से रिश्ता था।

Viral Video देख हंस रहे लोग

इस वीडियो को कुछ घंटों पहले ही अपलोड किया गया। इस पर अब तक 24 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किए हैं। इसके साथ ही यूजर्स की तरफ से भी काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “जो बता कर गया है वो बहुत कुछ लेकर चला गया”। इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Jalaun Viral Video

जून 25, 2026

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Video

जून 25, 2026